Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत सौरभ पर इंडोनेशिया में पुस्तक:‘एक मानवता-एक परिवार’ संदेश पर इंडोनेशिया में प्रकाशित हुई पुस्तक

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से जुड़े संत सौरभ के मानवता, शांति, सेवा और वैश्विक सद्भाव के विचारों पर इंडोनेशिया में पुस्तक प्रकाशित हुई है। इंडोनेशिया के किंग तन श्री जनरल जीएम प्रो. दातो’ सेरी डॉ. सम्पहांड रथाफट्टाया द्वारा रचित पुस्तक ‘CAHAYA NUSANTARA – Sant Saurabh and the Light of Universal Harmony’ में संत सौरभ के जीवन-दर्शन और उनके ‘One Humanity • One Family’ यानी ‘एक मानवता • एक परिवार’ संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। शांति, सेवा और मानव बंधुत्व पर जोर पुस्तक में शांति, करुणा, सेवा, मानव बंधुत्व, पारस्परिक सम्मान और सार्वभौमिक सद्भाव जैसे विषयों को केंद्र में रखा गया है। लेखक ने विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और समुदायों के बीच संवाद व आपसी समझ को सामाजिक और वैश्विक सद्भाव का आधार बताया है। पुस्तक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मानव समुदायों के बीच सहयोग की भावना को साहित्यिक रूप में सामने रखती है। ‘विविधता में एकता’ से जोड़ा संदेश लेखक ने संत सौरभ की ‘एक मानवता • एक परिवार’ की अवधारणा को इंडोनेशिया की सांस्कृतिक अवधारणा ‘भिन्नेका तुंग्गल इका’ यानी ‘विविधता में एकता’ से जोड़ा है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन केंद्र ने किया है। ‘CAHAYA NUSANTARA’ संत सौरभ के विचारों से प्रेरित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला का हिस्सा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 5 लोगों से 94 लाख की ठगी:निवेश, मोबाइल हैक और वेबसाइट खरीदने को लेकर फंसाया , रकम कराई ट्रांसफर
    Next Article
    चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर पुलिस से छीनाझपटी:अखिल भारतीय नौजवान सभा ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment