Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में चार लोगों से 42.80 लाख की साइबर ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग और बिजली बिल जमा करने के नाम पर फंसाया, केस दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने चार लोगों से कुल 42 लाख 80 हजार 400 रुपये ठग लिए। ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा दिया। वहीं, एक व्यक्ति को एनपीसीएल का बिल जमा कराने के नाम पर फंसाया गया। दो अन्य लोगों के बैंक खातों से रकम निकाल ली गई। पीड़ितों की शिकायत पर शनिवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेडिंग के नाम पर 20.60 लाख ठगे सेक्टर-11 निवासी श्याम नारायण राम को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया गया। अज्ञात साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके से उनसे 20 लाख 60 हजार 400 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने 20 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की थी। बिजली बिल के नाम पर 7.82 लाख निकाले ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव निवासी 39 वर्षीय जगत सिंह को एनपीसीएल का बिल जमा कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और इसके बाद उनके बैंक खातों से कुल 7 लाख 82 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने रकम वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। बैंक खाते से 6.38 लाख निकाले ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 निवासी अभय कुमार गुप्ता के बैंक खाते से 1 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच कई लेनदेन के जरिए 6 लाख 38 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम ट्रांसफर होने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने 6 अगस्त 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। खाते से 8 लाख रुपये निकाले नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी गांव निवासी कुलभूषण शर्मा के बैंक खाते से 7 अगस्त 2026 को करीब 11 बजे 8 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत में 4 लाख, 3.50 लाख और 50 हजार रुपये के लेनदेन का जिक्र है। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खातों से रकम निकालकर ठगी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेता जी की सीट पे देखो...डिंपल यादव जीत गईं:दधि उत्सव में भजनों की जगह राजनीतिक गाने बजे, विरोध पर मारपीट; 5 नामजद समेत 45 पर FIR
    Next Article
    सुलेम सरायं दधिकांदों मेले में दो गुटों में जमकर मारपीट:एक-दूसरे पर टूट पड़े युवक, लात-घूंसों का वीडियो वायरल,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment