Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेता जी की सीट पे देखो...डिंपल यादव जीत गईं:दधि उत्सव में भजनों की जगह राजनीतिक गाने बजे, विरोध पर मारपीट; 5 नामजद समेत 45 पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया….नेता जी की सीट पर… डिंपल यादव जीत गईं…. गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने इसके बजाय भगवान श्रीकृष्ण का गाना बजाने की फरमाइश की तो कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। स्टेज पर राजनीतिक गाने बजाने और डांसरों के ठुमके लगाने का वीडियो सोमवार को सामने आया है। उत्सव 10 सितंबर किया गया था। देशराज की तहरीर पर पुलिस ने राजू यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव और रितेश यादव को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार रात को केस दर्ज किया है। घायलों में रंजीत और अरुण भी शामिल हैं। मामला अतरौली थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर रेहरियामऊ मजरा मंहगवां गांव में जगदीश यादव के दरवाजे पर दधि उत्सव चल रहा था। कार्यक्रम में चार महिलाएं नृत्य कर रही थीं। इसी दौरान ‘मैनपुरी ने साथ निभाया, डिंपल यादव जीत गईं’ गाना बार-बार बजाया जा रहा था। गांव के ही रहने वाले देशराज ने पुलिस को बताया कि उसने आयोजकों से भगवान श्रीकृष्ण का गाना बजाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर राजू यादव समेत पांच लोगों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। देशराज का आरोप है कि विवाद के दौरान उसे जातिसूचक गालियां दी गईं और पीटा गया। आरोपियों ने कहा कि कार्यक्रम में आयोजक की पसंद के मुताबिक ही गाने बजेंगे। इसके बाद उनके रिश्तेदार और परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि करीब 30 से 40 लोगों ने देशराज और उसके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान रंजीत और अरुण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। महिलाओं और बच्चों को भी दौड़ाकर पीटने का आरोप देशराज ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर राजेश, प्रेम, अनुज, गोलू, राजेंद्र, जोगिंदर, आशीष, रंजीत की मां ऊषा और उनके परिजनों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। आरोपियों पर गांव में नहीं रहने देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पांच नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस मारपीट और लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद दधि उत्सव के दौरान हुए नाच-गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। धार्मिक कार्यक्रम में राजनीतिक गानों और डांस को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस अब वायरल वीडियो और एफआईआर में लगाए गए आरोपों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- वाराणसी में 40 साल के MS डॉक्टर ने सुसाइड किया:हेरिटेज हॉस्पिटल की OT से इंजेक्शन लाए, हाथ में सुई लगाई; बेड पर लाश मिली वाराणसी में 40 साल के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। शनिवार रात कमरे में उन्होंने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन हाथ में लगाकर जान दी। बेड पर उनका शव बैठी हुई हालत में मिला। डॉ. शुभांकर गौतम हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 3 साल से यूरोलॉजिस्ट थे। यह वाराणसी का बड़ा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है। शुभांकर ने एम्स से MS और फिर MCh की डिग्री हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी:आज से पंडालों में शुरू होगी पूजा, श्रद्धालुओं में उत्साह
    Next Article
    नोएडा में चार लोगों से 42.80 लाख की साइबर ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग और बिजली बिल जमा करने के नाम पर फंसाया, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment