Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर पहुंचे काशी:बाबा काल भैरव को सुनाया भजन, बोले- काशी खुद को चार्ज करने के लिए आता हूं

    2 hours ago

    1

    0

    सुप्रसिद्ध बॉलीवुड और सूफी गायक कैलाश खेर काशी पहुंचे। अपने खास अंदाज और आध्यात्मिक गायकी के लिए मशहूर कैलाश खेर ने यहां पहुंचकर सबसे पहले बाबा के दरबार में मत्था टेका। कैलाश खेर के काशी आगमन को लेकर उनके प्रशंसकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। ताज होटल में किया लाइव शो काशी पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित लाइव म्यूजिक शो में रविवार को अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय भजनों और सूफी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गानों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। बाबा काल भैरव के गर्भ गृह में गाया भजन दर्शन-पूजन के क्रम में कैलाश खेर ने काल भैरव मंदिर में भी हाजिरी लगाई। मंदिर परिसर में खड़े होकर उन्होंने बाबा भैरव को भजन सुनाया। उनके भजन से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कैलाश खेर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बोले- खुद को चार्ज करने आये है कैलाश खेर ने कहा - काशी उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा, “मैं काशी में खुद को चार्ज करने के लिए आता हूं। यह नगरी हमारे शिव की है और यहां की आध्यात्मिकता मन को अद्भुत शांति देती है।” उन्होंने आगे कहा कि जब भी उन्हें समय मिलता है, वे काशी जरूर आते हैं और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मरीजों के साथ लाइन में लगे डिप्टी सीएम:डॉक्टर को बीमारी बताने के बजाय पूछी अव्यवस्था तो पहचाने गए, अव्यवस्था पर भड़के
    Next Article
    नोएडा में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मी:बसों के जरिए पुलिस लाइन लाया गया, पैदल मार्च निकालकर आना चाहते थे प्राधिकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment