Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में जनता की शिकायतों पर बड़ा एक्शन:चौकी इंचार्ज सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; 3 एसएचओ को चेतावनी

    11 hours ago

    1

    0

    नोएडा में जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी के दौरान नागरिकों की समस्याओं की समीक्षा के बाद चौकी इंचार्ज सेक्टर-110 को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना प्रभारी सेक्टर-49 को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा थाना फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 के थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। बैठक में विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पुलिस-जन संवाद, यातायात जाम, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शिकायतों के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्मी सिंह ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर नियमित रूप से जाम की स्थिति बनती है, वहां आवश्यकता के अनुसार यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। पीजी और किराएदारों का किया जाए सत्यापन सेक्टरों और सोसाइटियों की सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़ी रहने वाली स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई, लावारिस वाहनों का सत्यापन और साप्ताहिक बाजारों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में किरायेदारों और पीजी संचालकों के सत्यापन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पुलिस कमिश्नर ने सभी मकान मालिकों को किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के लिए कहा। सीसीटीवी और गश्त बढ़ाने के निर्देश सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संवेदनशील और सुनसान स्थानों को चिन्हित कर वहां नियमित गश्त बढ़ाने तथा नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने एक नई पहल के तहत सभी पुलिस अधिकारियों को फोनरवा पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एक-एक पार्क गोद लेने और वहां सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। नियमित रुप से होगी बैठक इसके अलावा तय किया गया कि प्रत्येक डीसीपी महीने में एक बार, थाना प्रभारी 15 दिन में एक बार और चौकी प्रभारी हर सात दिन में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी साद मियां खान, डीसीपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी बदमाश कानपुर में गिरफ्तार:बेकनगंज पुलिस ने सहयोगी समेत दो को दबोचा
    Next Article
    वाराणसी के 50 केंद्रों पर शुरू हुई UPP भर्ती परीक्षा:1.32 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में हो रहे हैं शामिल, रोडवेज बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर 50% की छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment