Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कंपनी में आग लगी, 2 फायरकर्मियों की मौत:आग बुझाते वक्त दीवार गिरी, 500 लोगों को सुरक्षित निकाला

    16 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग बुझाने गए फायर ब्रिगेड के 2 जवानों की मौत हो गई। मंगलवार तड़के 3 बजे आग की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने सबसे पहले कंपनी में नाइट शिफ्ट कर रहे 500 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद जब टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी, तभी कंपनी की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक भरभराकर गिर गया। 5 फायरकर्मी मलबे में दब गए। सभी को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की 'ILGIM' कंपनी की है। हादसे की 3 तस्वीरें… कंपनी में आग लगने से मची अफरा-तफरी ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में करीब 1500 कर्मचारी काम करते हैं। मंगलवार तड़के कंपनी से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। उस वक्त नाइट शिफ्ट में करीब 500 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ कंपनी में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 5 बजे आग बुझाते वक्त कंपनी की दीवार गिर गई। मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह (48), फायरमैन रोहित यादव (32), मनीष कुमार और अमित कुमार मलबे के नीचे बद गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रोहित और तीरथपाल की मौत हो गई। दोनों बागपत के रहने वाले थे। तीरथपाल 1997 और रोहित 2016 में फायर डिपार्टमेंट में भर्ती हुए थे। पुलिस कमिश्नर ने जाना घायलों का हाल मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ अस्पताल पहुंचीं। घायल फायर कर्मियों और डॉक्टरों से मुलाकात की। उनसे घटना की जानकारी ली। परिजनों से मिली। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी बोले- आग कैसे लगी पता नहीं जिस कंपनी में आग लगी, उसके कर्मचारी राजीव ने बताया- सुबह की शिफ्ट में जब काम करने के लिए पहुंचे तो बताया गया कि आज छुट्टी कर दी गई है। क्योंकि, रात में आग लग गई थी। फिर मैंने नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों से बात की। आग किस वजह से लगी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। DCP बोले- हादसे की जांच की जा रही डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने और हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फिर कुत्ते ने भी कोबरा को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राकेश हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्रकैद:बिजनौर में कोर्ट ने लगाया 10.80 लाख का जुर्माना, भाई की हत्या के मुकदमे में कर रहे थे पैरवी
    Next Article
    पति ने सुसाइड किया तो गर्भवती पत्नी ने तेजाब पिया:कानपुर में आईसीयू में एडमिट, 2 साल पहले दिल्ली में लव-मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment