Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने सुसाइड किया तो गर्भवती पत्नी ने तेजाब पिया:कानपुर में आईसीयू में एडमिट, 2 साल पहले दिल्ली में लव-मैरिज की थी

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में हमीरपुर के रहने वाले एक युवक ने बेंगलुरु में सुसाइड कर लिया। फंदे पर लटकते वक्त उसने पत्नी को वीडियो कॉल की। पत्नी घबरा गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मां ने तुरंत बेंगलुरु में उसके साथियों को फोन किया। कहा कि कमरे में जाकर युवक को बचाओ। जब तक दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। युवक की मौत हो चुकी थी। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने टायलेट क्लीनर (तेजाब) पी लिया। वह 4 महीने की गर्भवती थी। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। 2 साल पहले दोनों ने दिल्ली में लव मैरिज की थी। मामला सोमवार रात 2 बजे जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर राठ कस्बे का है। पुलिस ने बताया- युवक का नाम रोहित जबकि पत्नी का नाम नंदनी है। पत्नी से चैटिंग के बाद वीडियो कॉल की राठ के फरसौलियाना मुहल्ले का रहने वाला रोहित वर्मा (32) बेंगलुरु में कपड़े की दुकान पर काम करता था। रोहित ने 2 साल पहले दिल्ली की रहने वाली नंदनी से लव मैरिज की थी। करीब दो महीने पहले रोहित के पिता वीरेंद्र वर्मा का निधन हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोहित और नंदिनी राठ आए थे। कुछ दिन रुककर रोहित दोबारा नौकरी के लिए बेंगलुरु लौट गया, जबकि नंदिनी 4 महीने की प्रेग्नेंट होने के कारण राठ में ही सास के पास रुक गई। परिवार के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिन से रोहित और नंदिनी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी। दोनों फोन पर एक दूसरे से लड़ रहे थे। पत्नी और पति में विवाद इस कदर बढ़ गया था कि रोहित ने पत्नी का नंबर "नागिन" नाम से सेव कर रखा था। सोमवार को भी दोनों की लड़ाई हुई थी। देर रात रोहित ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर कई सारे मैसेज किए। इसके बाद रोहित ने नंदनी को वीडियो कॉल की। कहा- मैं मरने जा रहा हूं। रोहित के सुसाइड से जुड़े दो 2 वीडियो भी सामने आए हैं। परिवार कोसने लगा तो पत्नी ने तेजाब पिया रोहित के सुसाइड का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी नंदनी को भला-बुरा कहने लगे तो नंदनी ने अपने कमरे में गई। वहां उसने तेजाब पी लिया। गर्भवती होने के चलते उसकी हालत बिगड़ती चली गई। पहले उरई फिर कानपुर रेफर कर दिया। वहां हैलट हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट किया गया है। परिवार बेंगलुरु रवाना हुआ रोहित के चाचा और अन्य रिश्तेदार बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। शव को राठ लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। बेंगलुरु पुलिस से भी संपर्क कर पुष्टि की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फिर कुत्ते ने भी कोबरा को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कंपनी में आग लगी, 2 फायरकर्मियों की मौत:आग बुझाते वक्त दीवार गिरी, 500 लोगों को सुरक्षित निकाला
    Next Article
    गोरखनाथ मंदिर में तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डॉग की मौत:8 साल पहले मध्य प्रदेश से आया, कैंसर से पीड़ित था, SSP ने कंधा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment