Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी:निवेश के नाम पर पैसा जमा करवाया, रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-49 निवासी कारोबारी से साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.13 करोड़ रुपए ठग लिए। ठगों ने पहले वॉट्सऐप पर संपर्क किया और खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया। कारोबारी को एक ग्रुप में जोड़ा गया और वेबसाइट पर खाता बनवाकर निवेश कराया गया। शुरुआत में कारोबारी ने 50 हजार रुपए लगाए। इसके बदले ठगों ने 9 हजार रुपए का मुनाफा दिखाया। मुनाफा देखकर कारोबारी को भरोसा हो गया और उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 1.13 करोड़ रुपए जालसाजों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा 42 वर्षीय कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताया। इसके बाद उन्हें बीएनआई स्टॉक मार्केट कोच मुंबई नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया। आरोपियों ने एक वेबसाइट पर उनकी आईडी भी बनवाई। इसके बाद निवेश के लिए अलग-अलग खातों की जानकारी भेजी गई। रोज मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजते थे कारोबारी के मुताबिक, रकम निवेश कराने के बाद आरोपी रोज उनके नाम से मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजते थे। इससे उन्हें लगा कि उनके निवेश पर लगातार कमाई हो रही है। भरोसा बढ़ने के बाद उन्होंने बड़ी रकम निवेश करना शुरू कर दिया। 14 दिसंबर को 10 लाख, 17 दिसंबर को दो बार में 30 लाख, 19 दिसंबर को 12 लाख और 31 दिसंबर को दो बार में 10 लाख रुपए समेत कई ट्रांजेक्शन किए। इस तरह कुल 1.13 करोड़ रुपए आरोपियों के खातों में पहुंच गए। पैसे निकालने गए तो और रकम मांगी मार्च 2026 में कारोबारी को पैसों की जरूरत पड़ी। उन्होंने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय उनसे और रकम जमा करने को कहा। इस पर कारोबारी को शक हुआ। उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जून 2026 तक उन्हें साइबर ठगी का पता चला। वॉट्सऐप पर दिए नंबरों पर कॉल और मैसेज किए गए, लेकिन आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद कारोबारी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर थाना पुलिस बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 2000 छात्रों ने हॉस्टल छोड़ा:बारिश से बिस्तर डूबे, खाने की दिक्कत हुई तो पलायन शुरू, बोले- चाय तक को तरस गए
    Next Article
    अखिलेश बोले- यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू:इटावा एनकाउंटर का वीडियो शेयर किया; पूछा- प्रदेश में कोई गृहमंत्री है क्या?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment