Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 15 तस्वीरों में देखिए:सैलरी बढ़ाने की मांग पर फैक्टियों में पथराव किया, 150 से ज्यादा गाड़ियां जलाई

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव-तोड़फोड़, 150 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हालात काबू करने पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ कवरेज कर रहे पत्रकारों पर भी लाठीचार्ज किया। पुलिस ने सैकड़ों वर्कर्स को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया है। कर्मचारियों का कहना है-जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आक्रोशित कर्मचारियों का इन इलाकों में उपद्रव प्रदर्शन की वजह से सबसे पहले फेज-2 इलाके में हालात खराब हुए। यहां पथराव करते हुए कर्मचारियों ने कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। फेज-2 के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों और आसपास के जिलों में फैल गया। कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-57 में 30 से ज्यादा फैक्ट्रियों और दफ्तरों में तोड़फोड़ की। फिर सेक्टर- 40 और 60 में कंपनियों का घेराव किया। सेक्टर 85 में डिक्सन कंपनी का गेट तोड़ दिया। सेक्टर 1, 15, 62 और DND फ्लाइओवर के पास सड़क जाम कर दी। हालात को काबू करने के लिए कुछ इलाकों में RAF और PAC उतार दी गई है। 15 तस्वीरों में देखिए नोएडा का उग्र प्रदर्शन… पढ़ें नोएडा में प्रदर्शन की पूरी खबर… नोएडा पुलिस ने भास्कर रिपोर्टर से मारपीट की:कर्मचारियों का प्रदर्शन कवर कर रहे थे, वर्कर्स को घसीटकर बस में बैठाया नोएडा में सोमवार सुबह सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन कवरेज कर रहे पत्रकारों पर पुलिस ने लाठियां चला दीं। भास्कर रिपोर्टर साकेत आनंद से भी पुलिस ने मारपीट की है। पत्रकारों ने DCP नोएडा सेंट्रल सव्या गोयल से घटना पर नाराजगी जताई और आरोपी पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। इधर, प्रदर्शन कर रहे वर्कर्स को घसीटकर बस में डालकर हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्री के लोगों को निकालने के लिए वर्कर्स से मारपीट भी की गई है। वर्कर्स ने अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की थी। 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 से ज्यादा फूंक दी गईं। हाथ में डंडे लेकर सैकड़ों पर कर्मचारी जुलूस निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी:मेल में जहरीली गैस से भरे 14 आईईडी बम लगाने का दावा किया, पुलिस ने तलाशी ली
    Next Article
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि:लखीमपुर खीरी जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment