Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे चार लोग:बच्चे-बुजुर्ग, महिला को हुई घुटन, परिजनों ने बिल्डर पर किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के एल-9 टावर में सोमवार शाम एक लिफ्ट में नौ वर्षीय बच्चे सहित चार लोग लगभग आधे घंटे तक फंसे रहे। लिफ्ट का पंखा बंद होने के कारण अंदर घुटन की स्थिति बन गई, जिससे बच्चे और बुजुर्ग महिला को काफी परेशानी हुई। इस घटना के बाद परिजनों और अन्य निवासियों ने टावर के नीचे बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सोसायटी निवासी अचिन राठौर ने बताया कि सोमवार शाम उनकी बुजुर्ग मां, नौ साल का बेटा, पत्नी और बहन ग्राउंड फ्लोर से बेसमेंट की ओर लिफ्ट से जा रहे थे। लिफ्ट जैसे ही नीचे की तरफ बढ़ी, अचानक झटका लगा और वह बीच में अटक गई। काफी प्रयास के बावजूद लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। अंदर फंसे लोगों ने पहले अलार्म और कॉल बटन दबाया, लेकिन तत्काल कोई मदद नहीं मिली। परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट का पंखा भी काम नहीं कर रहा था। बंद डिब्बे जैसी स्थिति में हवा का प्रवाह न होने से अंदर लोगों को घुटन महसूस होने लगी। नौ वर्षीय बच्चा घबराने लगा और उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान बुजुर्ग महिला की भी हालत बिगड़ने लगी। अंदर से लगातार दरवाजा पीटकर और चिल्लाकर मदद मांगी गई। पास से गुजर रहे एक सोसायटी निवासी को आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और प्रबंधन को सूचना दी गई। हालांकि, मेंटेनेंस स्टाफ समय पर नहीं पहुंचा, जिसको लेकर सोसायटी के लोगों में नाराजगी पैदा हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने लिफ्ट का गेट खोलने में असमर्थता जताई और कहा कि उन्हें तकनीकी जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि यदि प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं है, तो यह सीधे तौर पर निवासियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। किसी तरह आधे घंटे बाद लिफ्ट को मैनुअल तरीके से खोला गया और चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों ने बिल्डर के खिलाफ विरोध किया।उनका कहना है कि सोसाइटी में पहले भी लिफ्ट अटकने की घटनाएं हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। पीड़ित अचिन राठौर ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत बिसरख थाना पुलिस को दी गई है ।उन्होंने मांग की है की लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो वहीं थाना प्रभारी का इस पूरे मामले में कहना है शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत:छोटे भाई को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में युवक को पाइप से पीटा:मारपीट का वीडियो आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment