Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में महिला के खाते से निकाले 14.35 लाख:कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र, कहा जल्द मामले में लिया जाए एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा चार स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 14 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। खाते से रकम की गई ट्रांसफर सोसाइटी निवासी शिवांगी गोयल ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनक एक बैंक में बचत खाता है। इसी साल आठ जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड करके उनके खाते से 14 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया। बैंक से पता चला कि साइबर ठगी के जरिए उनके खाते से यह रकम ट्रांसफर की गई है। रकम को कराया गया फ्रीज इसके बाद पीड़िता ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुछ रकम को फ्रीज करा दिया, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर को भी लिखित शिकायत दी, लेकिन इसके बावजूद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। अदालत में दिया प्रार्थना पत्र उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर थाना साइबर क्राइम को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की है। अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस को तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू करनी चाहिए ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके और पीड़िता की रकम वापस दिलाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में विधवा को मिला पीएम आवास:रिश्तेदार बनने नहीं दे रहे घर; पहली किस्त के 1 लाख आए, मजदूरों को भगा दिया
    Next Article
    कुम्भी में महिलाओं के लिए कॉल मार्ट बनवाया:मंत्री प्रतिभा शुक्ला बोलीं– आंगनबाड़ी, सड़क और महिला योजनाओं पर काम हुए, नंबर देना जनता का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment