Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में विधवा को मिला पीएम आवास:रिश्तेदार बनने नहीं दे रहे घर; पहली किस्त के 1 लाख आए, मजदूरों को भगा दिया

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घर बनाने जा रही एक विधवा महिला को उसके रिश्तेदार ही निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मानान की रहने वाली सपना के पति अनूप कुमार का वर्ष 2020 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। सपना निजी शिक्षिका हैं और अपने एक बेटे व एक बेटी का पालन-पोषण कर रही हैं। अपना घर नहीं होने के कारण वह फिलहाल अपने जेठ के घर में रह रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में मिला लाभ, प्रमाण पत्र भी मिला सपना ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए आवेदन किया था, जिसमें उनका नाम लाभार्थियों की सूची में आ गया। 1 जनवरी को अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने उन्हें आवास का प्रमाण पत्र भी दिया था। सपना को उम्मीद थी कि अब उन्हें और उनके बच्चों को रहने के लिए अपना घर मिल जाएगा। आवास निर्माण के लिए उनके खाते में पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपए भी आ चुके हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके मकान से करीब 300 मीटर दूर पुश्तैनी जमीन है, जिसमें उनका भी हिस्सा है। आवास योजना के तहत उसी जमीन के हिस्से का सर्वे किया गया था और वहीं घर बनाया जाना है। दबंगई दिखाकर रुकवा देते हैं काम सपना का आरोप है कि जब भी वह मकान का निर्माण शुरू कराने की कोशिश करती हैं, रिश्तेदार दबंगई दिखाकर काम रुकवा देते हैं। रविवार को भी जब वह मजदूरों के साथ निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचीं, तो रिश्तेदार मौके पर आ गए और काम बंद करा दिया। आरोप है कि आवास निर्माण के लिए मंगाई गई ईंटों को भी आरोपियों ने फेंक दिया और कुछ ईंटें गायब कर दीं। पीएम से लगाई न्याय की गुहार पीड़िता ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिला है, लेकिन दबंग रिश्तेदार घर बनने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अपने और दो बच्चों की स्थिति बताते हुए न्याय की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की जमीन से जुड़ा प्रकरण राजस्व विभाग का है। पुलिस और लेखपाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में एनडीपीएस एक्ट के दोषी को 10 साल कैद:चार साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में अदालत का फैसला
    Next Article
    नोएडा में महिला के खाते से निकाले 14.35 लाख:कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र, कहा जल्द मामले में लिया जाए एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment