Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में निवेश के नाम पर ठगे 64 लाख:20 से अधिक बार में पैसे खाते में कराए ट्रांसफर, केस दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    नोएडा में निवेश के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने मुनाफा का झांसा देकर आर्किटेक्ट से 64 लाख 59 हजार रुपए ऐंठ लिए। ये रकम 20 बार में खाते में ट्रांसफर कराई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। जिन खातों में ठगी की रकम गई है पुलिस उन खातों की जांच करने में जुट गई है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सेक्टर 58 के रजत बिहार निवासी 57 साल के पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल नवंबर के पहले सप्ताह में उन्हें वाट्सऐप पर विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) ट्रेडिंग से जुड़ा बिजनेस ऑफर मिला। खुद को आशी अग्रवाल बताने वाली महिला ने संपर्क किया और एक वेबसाइट के जरिए पांच से 20 मिनट की शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का भरोसा दिया। हर ट्रांजैक्शन से पहले नया खाता नंबर दिया जाता शुरुआत में वेबसाइट के डैशबोर्ड पर मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया। इसके बाद उन्हें बार-बार अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। हर ट्रांजैक्शन से पहले नया खाता नंबर दिया जाता और 30 मिनट बाद राशि जमा करने को कहा जाता था। 26 नवंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 के बीच पीड़ित ने अपनी बचत, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड तक तोड़कर कुल 64.59 लाख ट्रांसफर किए। पैसा निकालने के लिए जमा करे 13 लाख जब उन्होंने पैसा निकालने की कोशिश की तो उनसे कहा गया कि निकासी के लिए 10 से 13 लाख रुपये और जमा करने होंगे। कई अन्य शर्तों का भी पालन करना होगा। पीड़ित ने जब और रकम ट्रांसफर करने से इनकार किया तो उसे निवेश की हुई रकम भी न मिलने की धमकी दी गई। बाद में जांच में सामने आया कि वेबसाइट पर दिखाया गया मुनाफा पूरी तरह फर्जी था और निकासी जानबूझकर रोकी जा रही थी। आरोपी ने बेंगलुरु का पता दिया शिकायत में पीड़ित की ओर से यह भी बताया गया है कि आरोपी ने बेंगलुरु का पता दिया, लेकिन पीड़ित ने कभी इन पतों की पुष्टि नहीं की। ठग बेहद संगठित तरीके से काम कर रहे थे और आधिकारिक पहचान साझा करने से बचते रहे। मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज फरवरी का सबसे अधिक रहेगा पारा:पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब लगातार बढ़ती जाएगी गर्मी
    Next Article
    सुबह घर से निकली महिला पर चाकू से हमला:हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस CCTV की मदद से कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment