Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सट्टेबाजी का 'मिनी कंट्रोल रूम':हाइराइज सोसाइटी से पांच गिरफ्तार, T20 वर्ड कप में लगा रहे थे सट्‌टा

    22 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर सट्टा लगवाने वाले एक संगठित गैंग का नोएडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपी सेक्टर-113 थाना की एक हाइराइज सोसाइटी में फ्लैट किराए पर लेकर सट्टा चला रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब डेढ़ महीने पहले ही यह फ्लैट किराए पर लिया था और यहीं से क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने का नेटवर्क चला रहे थे। फ्लैट को पूरी तरह मिनी कंट्रोल रूम की तरह तैयार किया गया था, जहां से मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा था। भारत–इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगाते हुए दबोचे गए पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने छापेमारी की। छापे के दौरान आरोपी भारत और इंग्लैंड के मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। मैच पर ZOOM APP व ZOOM AUDIO के जरिए और फोन से सट्‌टा खिलवाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गैंग के सरगना विनय सहगल, नवदीप, राजीव शर्मा, सलिल सेठ और देव कुमार के रूप में हुई है। यह लोग मोबाइल ऐप और फोन कॉल के जरिए अलग-अलग लोगों से सट्टा लगवाते थे। लैपटॉप, टैबलेट और 32 मोबाइल फोन बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट, 32 मोबाइल फोन और एक प्रिंटर शामिल हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल सट्टे का हिसाब-किताब रखने और नेटवर्क से जुड़े लोगों से संपर्क करने में किया जाता था। पुलिस का कहना है कि इतने ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल अलग-अलग आईडी और नंबरों से सट्टा चलाने के लिए किया जा रहा था। बैंक खातों और नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि सट्टे का यह नेटवर्क कई शहरों तक फैला हो सकता है। थाना सेक्टर-113 पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से डाटा खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि सट्टेबाजी में कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिवइन में रह रही पार्टनर ने प्रेमी को दी खौफनाक-मौत:प्राइवेट वीडियो और फोटो नहीं कर रहा था डिलीट, दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी:लोक भवन से किया शुभारंभ; कहा- 2017 के बाद यूपी को दंगा-कर्फ्यू वाले राज्य से ‘सेफ यूपी’ बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment