Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में तेज धूप 40 डिग्री तक जाएगा तापमान:दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, आंधी चलने के आसार, लोगों को थोड़ी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सुबह से धूप खिली हुई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाएगा। वहीं अभी 29 डिग्री तापमान बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 6 किमी प्रतिघंटा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि दोपहर बाद तक लोगों को तेज तपन का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी के मुताबिक दोपहर बाद एक फिर मौसम बदल सकता है। जिससे गरज और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान बढ़ेगा और गर्मी का अहसास होगा। दोनों दिन कोई भी वार्निंग नहीं है इसके बाद 5 से 7 मई तक बारिश और आंधी के आसार है। आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर यहां देखने को मिल रहा है। इसलिए यहां बारिश और आंधी चल रही है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो गर्म हवा हल्की होकर उपर उठ रही है। भारी हवाओं के साथ मिलकर एक क्लाउड बना रही है। ऐसे में बिजली गिरना ओला और बारिश हो रही है। बहरहाल नोएडा में धूप के साथ मौसम सुहावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बच्चों के विवाद में फायरिंग:युवक को लगी गोली, पूछताछ के लिए 11 लोग हिरासत में
    Next Article
    रॉन्ग साइड एंट्री रोकने पर सिपाही पर तलवार से हमला:उंगली कटी, नाक-कंधे में गहरे घाव, प्रतापगढ़ में 8 टांके लगे, ट्रक चालक अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment