Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉन्ग साइड एंट्री रोकने पर सिपाही पर तलवार से हमला:उंगली कटी, नाक-कंधे में गहरे घाव, प्रतापगढ़ में 8 टांके लगे, ट्रक चालक अरेस्ट

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के प्रतापगढ़ में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही पर ट्रक चालक ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सिपाही की एक उंगली कटकर अलग हो गई। नाक कट गई और कंधे पर गहरा घाव हो गया। सिपाही को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनके कुल 8 टांके लगाए गए। फिलहाल सिपाही की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही अरुण मौर्य रात में ट्रैफिक जांच की ड्यूटी में लगे थे। वाहनों को रोक-रोककर दस्तावेज जांचे जा रहे थे। ट्रक चालक ने गलत दिशा में वाहन खड़ा कर दिया। मना करने पर वह सिपाही पर आगबबूला हो गया और हमला कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र की है। जानिए पूरा मामला... ट्रैफिक सिपाही अरुण मौर्य ने बताया- एसपी के निर्देश पर देर रात प्रयागराज-अयोध्या स्टेट हाइवे पर नगर कोतवाली के सोनवा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। चिलबिला मार्केट के पास पिकेट तैनात थी। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) मनोज कुमार, आरक्षी अरुण मौर्य और दो अन्य सिपाही तैनात थे। वाहनों को रोक-रोककर दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान प्रयागराज की ओर हरियाणा नंबर के दो ट्रक नो-इंट्री में घुस गए, जिससे हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सिपाही अरुण मौर्य ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, पर ट्रक चालक रफ्तार बढ़ाने लगा, तो सिपाही अरुण ट्रक के सामने खड़े हो गए। इसी बात को लेकर ट्रक चालक और सिपाही के बीच विवाद होने लगा। इससे पहले की दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते, ट्रक चालक हरप्रीत सिंह (पंजाब निवासी) ने सिपाही अरुण मौर्य के चेहरे पर तलवार (कृपाण) से हमला कर दिया। हाथ लगाकर बचे, वरना गर्दन कट जाती समय रहते सिपाही ने हाथ लगा लिया, जिससे गर्दन कटने से बच गई। हालांकि बचने के प्रयास में सिपाही अरुण की नाक कट गई और एक उंगली कटकर अलग हो गई। दूसरे वार में सिपाही अरुण के कंधे पर गहरा घाव हो गया। अरुण की चीख-पुकार सुनकर टीआई मनोज कुमार और दूसरे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पर तब तक आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। लहूलुहान अरुण को लेकर रात करीब 10:15 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अरुण की कटी उंगली को जोड़ा। कुल 8 टांके लगाए गए। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी और सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा अस्पताल पहुंचे और हालचाल जाना। देर रात ट्रेस करके पकड़ा गया नगर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया- सिपाही पर हमले की सूचना के बाद ट्रक नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया था। रात करीब 2 बजे प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर ही आरोपी चालक को एक ढाबे के पास से अरेस्ट कर लिया गया। पंजाब पुलिस से खंगाली जा रही क्रिमिनल हिस्ट्री एसपी दीपक भूकर ने बताया- गुरुवार रात ट्रैफिक जांच के दौरान हमारे सिपाही अरुण मौर्य पर तलवार से हमला हुआ है। हमलावर ट्रक चालक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। पंजाब पुलिस से संपर्क करके आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई होगी। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत, कार के परखच्चे उड़े; ससुर विदाई कराकर लौट रहे थे शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर हादसे में दुल्हन समेत 4 की मौत हो गई। परिवार दुल्हन को मायके से विदा कराकर घर ला रहा था। तभी रास्ते में टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी खाई और उसके परखच्चे उड़ गए। पार्ट्स सड़क पर बिखर गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने कार में फंसे हुए लोगों को खींचकर बाहर निकाला। दुल्हन का पूरा सिर कुचल गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में तेज धूप 40 डिग्री तक जाएगा तापमान:दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, आंधी चलने के आसार, लोगों को थोड़ी राहत
    Next Article
    ISC 12वीं में छात्रों का बेहतर प्रदर्शन:कुशीनगर में टॉप-5 विद्यार्थियों ने 93 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment