Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में ट्रैफिक के लिए चौराहों पर लगेंगे AI कैमरे:2026 की पहली तिमाही में दुर्घटनाएं 23% घटीं, मौतों और घायलों के आंकड़ों में भी गिरावट

    4 hours ago

    1

    0

    सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों का असर दिखाने लगे हैं। नोएडा में जल्द ही प्रमुख चौराहों पर एआई कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। साल 2025 की तुलना में 2026 की पहली तिमाही (1 जनवरी से 31 मार्च) में सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों और घायलों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सख्ती और जागरूकता का असर एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटनाओं में आई कमी सख्त प्रवर्तन, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और व्यापक जन-जागरूकता अभियानों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को न्यूनतम स्तर तक लाना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। तकनीक से मजबूत होगा ट्रैफिक सिस्टम भविष्य की कार्ययोजना के तहत प्रशासन चार स्तंभों इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, शिक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया को और मजबूत करने के साथ ही एआई कैमरों जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ट्रैफिक मैनेजमेंट को और प्रभावी बनाएगा। इसका उद्देश्य जनपद की सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 32 जिलों में लू चलने का अलर्ट:45°C के पार पहुंचेगा पारा, बांदा सबसे गर्म शहर रहा; 26 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम
    Next Article
    Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग, सिलीगुड़ी में मॉक पोलिंग शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment