Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 32 जिलों में लू चलने का अलर्ट:45°C के पार पहुंचेगा पारा, बांदा सबसे गर्म शहर रहा; 26 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। आज यानि गुरुवार को 32 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज से 4 दिन यानी 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। हालांकि, 26 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C के पार पहुंच गया। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.2°C पहुंच गया। बुधवार को भीषण गर्मी के कारण आगरा और अयोध्या में प्रशासन ने सड़कों पर पानी की बौछारें डलवाईं। वहीं गोरखपुर जू में गर्मी से बचाने के लिए भालुओं को 8-8 किलोग्राम की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई गई। प्रचंड गर्मी को देखते हुए मंदिरों में खास इंतजाम किए गए हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ के लिए जलधारा लगाई गई है। भक्तों के लिए कॉरिडोर में रेड कारपेट और जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। ब्रज क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर और नंदबाबा समेत प्रमुख मंदिरों में फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। भगवान को ठंडक देने के लिए खरबूजा, सत्तू जैसे भोग अर्पित किए जा रहे हैं। प्रियकांत जू मंदिर में भगवान के लिए नौका विहार की व्यवस्था की गई है। अयोध्या में रामलला के लिए गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूरा प्रदेश लू की जद में रहेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलगी। हालांकि, पूर्वी यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। बुधवार की मौसम की 3 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मम्मी को पापा ने मारा है, उन्हें कड़ी सजा मिले':बरेली में फौजी ने फोन कर बच्चों को स्कूल भेजा, घर में पत्नी का गला घोंटा
    Next Article
    नोएडा में ट्रैफिक के लिए चौराहों पर लगेंगे AI कैमरे:2026 की पहली तिमाही में दुर्घटनाएं 23% घटीं, मौतों और घायलों के आंकड़ों में भी गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment