Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में दो महिलाओं से फ्रॉड:डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 44 लाख, शिकायत के बाद साइबर सेल कर रहा जांच

    8 hours ago

    1

    0

    नोएडा में साइबर ठगों ने दो महिलाओं को सरकारी जांच और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में फंसाने का डर दिखाकर 43.91 लाख रुपए ठग लिए। एक मामले में ठग ने खुद को दूरसंचार विभाग का कर्मचारी बताया, जबकि दूसरे में मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर महिला को फोन किया। दोनों मामलों में पीड़िताओं ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस-1: आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से साइबर अपराध का डर दिखाया बिसरख निवासी अनीता श्रीवास्तव के मोबाइल पर 5 अक्टूबर 2025 को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को दूरसंचार विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि अनीता के आधार कार्ड से जुड़ा एक मोबाइल नंबर साइबर अपराध में इस्तेमाल हुआ है। इसके चलते मोबाइल बंद कराने के साथ गिरफ्तारी की बात भी कही। डराने के बाद ठग ने महिला को अपने बताए खाते में रकम भेजने के लिए तैयार कर लिया। आरोपी वीडियो कॉल के जरिए महिला पर नजर रखता रहा। 7 अक्टूबर को अनीता ने अपने बैंक खाते से 24 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने महिला को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद रकम वापस करने का भरोसा दिया, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। केस-2: मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर 19.91 लाख ठगे सेक्टर-29 के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट निवासी महिला को 6 अगस्त को एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। आरोपी ने महिला पर करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद गिरफ्तारी का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर कराए गए। महिला ने आरटीजीएस और यूपीआई के जरिए पांच बार में कुल 19.91 लाख रुपए भेज दिए। आरोपियों ने महिला से पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो भी हासिल कर ली। बाद में ठगी का पता चलने पर महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्जर पानी टंकी गिराई, सामने से गुजरी स्कूली बस:गाजीपुर में ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल
    Next Article
    आगरा में दोपहर बाद बारिश का अलर्ट:धूप निकलने से उमस बढ़ी, 22 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment