Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दोपहर बाद बारिश का अलर्ट:धूप निकलने से उमस बढ़ी, 22 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में आज (सोमवार) सुबह से मौसम साफ है। हल्की धूप निकली है। हवा चलने के बावजूद उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद बादल छाने के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई है। 22 अगस्त तक मौसम में इसी तरह बदलाव देखने को मिल सकता है। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद बादल छा सकते हैं। इसके बाद बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को भी दोपहर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। 22 अगस्त तक कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार के मुकाबले तापमान में गिरावट शनिवार को आगरा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा। सोमवार सुबह से आसमान साफ है, लेकिन हवा और उमस के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। दोपहर बाद बारिश होने पर लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून में अब तक 349.4 मिमी बारिश आगरा में इस मानसून अब तक 349.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के दौरान अब तक सामान्य बारिश 349.8 मिमी होनी चाहिए थी। इस लिहाज से जिले में बारिश सामान्य के करीब है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दो महिलाओं से फ्रॉड:डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 44 लाख, शिकायत के बाद साइबर सेल कर रहा जांच
    Next Article
    हाथरस में नगर पालिका कर्मचारी की मौत का मामला:पत्नी दुर्गेश के खिलाफ मां ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment