Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में युवती ने किया सुसाइड:सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसायटी में रविवार को एक युवती (21) ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान पहचान अर्पिता के रूप में हुई है। अर्पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की निवासी थी। उसके पिता कारोबारी है। उनका नाम संजय है। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए मृतक युवती अर्पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी। वह पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले ही पंजाब से नोएडा आई थी। परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि अर्पिता पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। हालांकि, उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका सही कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे घटना की वजह का पता चल सके। पुलिस अब युवती के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में थी और उसके मन में क्या चल रहा था। कॉल डिटेल और मैसेज की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के समय युवती के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना सेक्टर-24 पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार:एक दिन पूर्व बरामद हुआ था प्रतिबंधित मांस, स्कॉर्पियो और बुलेट से करता था मांस की सप्लाई
    Next Article
    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत:गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, उपभोक्ता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment