Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा स्कूलों को पंजाबी भाषा में किया गया मेल:44 शब्दों के मेल में दो बार बम को किया कोड, खालिस्तानी नेता किया गया जिक्र

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मेल से दी गई। मेल पंजाबी भाषा में लिखा गया। महज 44 शब्दों के मेल में कोड वर्ड का यूज किया गया। जिसमें दो स्थानों पर बम को अलग-अलग कोड से लिखा गया। बताया गया कि एक खालिस्तानी नेता का भी जिक्र किया गया। ये धमकी मेट्रो के लिए भी थी। इसलिए पुलिस ने बिना समय गवाएं सभी स्थानों पर पूरी जांच पड़ताल की। आईटी और साइबर सेल ने इन कोड को क्रेक किया। सर्च करने पर पता चला कि जो मेल सुबह करीब साढ़े आठ बजे भेजा गया वो सभी 12 स्कूलों को एक साथ भेजा गया। जिसमें खालिस्तानी आंदोलन और तीन साल पहले मारे गए खालिस्तानी नेता का जिक्र किया गया। पुलिस उस आईपी एड्रेस को ट्रेक कर रही है जिससे ये मेल भेजा गया। इससे पहले भी नोएडा के स्कूलों को धमकी भरे मेल आ चुके है। लेकिन उनमें अरबी या अंग्रेजी का प्रयोग किया। पहली बार इस तरह का ट्रैंड देखने को मिला। हालांकि पुलिस जांच में किसी भी स्कूल और मेट्रो स्टेशन पर बम या किसी प्रकार की अनैतिक वस्तु नहीं मिली। बताया गया कि इस मेल का मुख्य मकसद सीबीएसई एग्जाम को प्रभावित करना था। सतर्कता बरतने की अपील अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि गौतबुद्ध नगर के 12 स्कूलों की धमकी भरा मेल मिला है। किसी भी स्कूल में कोई प्रतिकूल बात सामने नहीं आयी है। स्कूल प्रबंधन से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सतर्कता बरतते हुए गंभीरता के साथ ईमेल के संबंध में साइबर टीम से तकनीकी जांच कराई जा रही है। एसटीएफ ने पकड़ा था रिकवरी मोबाइल नोएडा में स्कूलों को बम धमकी वाला ईमेल भेजने वाले गिरोह को 14 फरवरी को एसटीएसफ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी से पकड़ा था। नेपाली मूल के केदारनाथ, लेखनाथ, अमीष समेत अनंत, दिव्यांशु और साहिल को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से रिकवरी मोबाइल मिला था जिससे 23 को स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे 20 फरवरी:आपके काम की खबर:गोमती नगर में नेशनल जस्टिस कॉन्क्लेव, राघव राम के नाम सड़क का नामकरण होगा
    Next Article
    नोएडा के दसों सर्किल से जोड़ी गई सफाई व्यवस्था:दो वरिष्ठ प्रबंधक बनाए गए नोडल, महाप्रबंधक को करेंगे रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment