Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर फाड़े:दो गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी भी की थी; कोर्ट से मिली जमानत

    11 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले के मिलक क्षेत्र में नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर फाड़ने तथा उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। यह घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई। यह मामला रामपुर जिले के मिलक और कैमरी क्षेत्रों से जुड़ा है। यहां सांसद चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर क्षतिग्रस्त किए गए और उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की गईं। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मिलक थाना पुलिस ने इस संबंध में प्रदीप पटेल (निवासी जगदीशपुर, थाना मिलक) और अमित कुमार (निवासी मेघानंगला जदीद, थाना कैमरी) को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल पर लगे पोस्टरों को फाड़ा और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। गिरफ्तारी से पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सांसद का नाम लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। रात में ही दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आवश्यक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों युवकों को जमानत पर रिहा कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक स्वयं को 'सनातन रक्षक' बताते हैं। हालांकि, इस घटना के बाद किसी बड़े संगठन या सामाजिक समूह की ओर से कोई खुली प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की विवेचना कर रही है और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की भी गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यकर्ता हत्याकांड में पांच दोषी करार:अमेठी में चार साल पहले हुई थी घटना, सुल्तानपुर कोर्ट 20 फरवरी को सुनाएगी सजा
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा कल से शुरू:बागपत एसपी की अभिभावकों से अपील, अनाधिकृत वाहनों से बच्चों को न भेजें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment