Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये Madhya Pradesh से बरामद, 3 गिरफ्तार

    1 day ago

    4

    0

    महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले सप्ताह हुई सनसनीखेज वारदात में लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद कर लिए हैं और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नकदी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के डोरली माल गांव में एक खेत से बरामद की गई।अधिकारियों ने बताया कि लूट की वारदात 18 नवंबर को रात करीब डेढ़ बजे नागपुर के शांति नगर थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में हुई थी। इस दौरान चार से पांच नकाबपोश लोगों ने एक कार में सवार लोगों पर हमला किया और 3.74 करोड़ रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, चोरी की गई नकदी प्लास्टिक की तीन बोरियों में भरकर पुआल के ढेर के नीचे छिपाई गई थी।पांच दिनों तक चली जांच और मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर तलाशी के बाद यह रकम बरामद की गई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की लोकेशन से हमें आरोपियों के कटंगी और वारासिवनी की तरफ होने का सुराग मिला। करीब तीन दिनों तक तलाशी लेने के बाद हमारी टीम डोरली माल गांव पहुंची।पुलिस ने अरविंद डहरवाल, रजनीकांत चंद्रावल और चंद्रकांत दिनेश बघेल को गिरफ्तार किया।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Captain Smit Machhar ने टाला बड़ा विमान हादसा, दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में हुए सम्मानित
    Next Article
    पंजाब में BJP और Akali Dal का समझौता हताशा भरा, Sachin Pilot ने साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment