Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम चीफ की गाड़ी से लगा जाम, कटा चालान:झांसी में बीच सड़क पर कार खड़ी कर मिठाई खरीदने गया था ड्राइवर

    21 hours ago

    1

    0

    झांसी में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ अब सख्त हो गए हैं। खासतौर पर इलाइट चौराहा पर बीच सड़क वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम के एक अधिकारी की गाड़ी भी कार्रवाई की जद में आ गई। पहले दो तस्वीरें देखें… बीच सड़क पर खड़ी नगर निगम अधिकारी की गाड़ी का ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने मौके पर फोटो लेकर चालान काट दिया। जब तक ड्राइवर मिठाई की दुकान से बाहर आया, तब तक उसकी गाड़ी का दो हजार रुपए का चालान हो चुका था। ड्राइवर ने बताया कि यह गाड़ी नगर निगम के चीफ की है और वह उनके काम से ही इलाइट चौराहा आया था। लेकिन यहां उसकी एक न चली। ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की सख्ती का असर ये हुआ कि अब झांसी में जाम फिलहाल नहीं लग रहा है। आरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि हमने कुछ प्रयोग किए हैं, जो सफल साबित हो रहे हैं। विधायक के अल्टीमेटम के बाद बढ़ी सख्ती गौरतलब है कि बीते दिनों सदर विधायक रवि शर्मा ने इलाइट चौराहा पहुंचकर अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि 20 फरवरी तक ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, तो वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुद सड़कों पर उतरकर जाम खुलवाएंगे। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को आरटीओ राजेश कुमार खुद इलाइट चौराहा पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसी दौरान हूटर और ‘उत्तर प्रदेश प्रशासन’ लिखी गाड़ी को बीच सड़क खड़ा देख अधिकारियों ने तुरंत चालान की कार्रवाई की। सर्किल छोटा कर अस्थाई राहत फिलहाल इलाइट समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर जाम नहीं लगने का बड़ा कारण यह है कि बेरिकेटिंग लगाकर चौराहों के सर्किल छोटे कर दिए गए हैं, जिससे वाहन एक निश्चित मार्ग से निकल रहे हैं। हालांकि यह व्यवस्था अस्थाई बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वाहन किसी भी विभाग या अधिकारी का क्यों न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के गांव में UGC-चौपाल लगाएगी अपना दल कमेरावादी:वाराणसी में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा पत्र, पल्लवी पटेल गुट की कानून लागू करने की मांग
    Next Article
    पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार:लंबे समय से फरार चल रहा था, गिरफ्तारी के लिए लगी थीं टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment