Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम कार्यकारिणीं चुनाव में INDIA गठबंधन टूटा:राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले - ये न चुंडी वाले न चोटी वाले, दोनों बेपेंदी के लोटे

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणीं का चुनाव शुक्रवार को गहमा-गहमी के बाद 6 घंटे में सम्पन्न हुआ। कांग्रेस और सपा दोनों के पार्षदों के एक सीट के लिए प्रत्याशी खड़ा करने की वजह से तीन साल बाद कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी इलेक्शन के पहले बड़ा झटका लगा और कांग्रेस के खिलाफ जाकर सपा ने प्रत्याशी उतार दिया जबकि कांग्रेस के पदाधिकारी सपा का समर्थ लेटर भी दिखाते रहे। मतदान के बाद सपा ने कांग्रेस पर जीत हासिल कर ली। इसके बाद मतदान करने पहुंचे राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बड़ा बयान दिया और कहा सपा और कांग्रेस न चोटी वाले न चुंडी वाले। ये बे पेंदी के लोटे है। इनका न विचार मिलता है न सिद्धांत। वहीं इस पूरे मामले की महानागर अध्यक्ष कांग्रेस राघवेंद्र चौबे ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवाने की बात कही है। इस इलेक्शन में कांग्रेस प्रत्याशी गुलशन अली को महज 9 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी गोविंद सिंह पटेल को 17 वोट मिले। इसी के साथ कांग्रेस का कार्यकारिणी में जाने का सपना टूट गया। इसपर राज्य मंत्री, सपा पार्षद दल के नेता, कांग्रेस पार्षद दल के नेता, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रया दी। पढ़िए किसने क्या कहा... जानिए राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल और हंसराज विश्वकर्मा ने इस मुद्दे पर क्या कहा ? दोनों बिना चुंडी और चोटी वाले राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सपा कांग्रेस की खींचतान पर कहा - न दोनों के विचार मिलते है और न दोनों के आदर्श मिलते हैं। दोनों बिना चुंडी वाले हैं और दोनों बिना चोटी वाले हैं। ये दोनों जाने कब मिलते हैं और आने कब टूटते हैं। उनका लक्ष्य केवल भाजपा को रोकना है। ये दोनों बिना विचार वाली पार्टियां मिलती हैं छोड़ती हैं। दोनों एक दूसरे की बात नही मानते हैं। सपा कहती है की यूपी में हमारा वजूद है। अखिलेश जहां-जहां गए वहां कांग्रेस खत्म हो जाती है। पश्चिम बंगाल, दिल्ली में सब गायब हो गए। उनके पार्टी का ना विचार है और न सिद्धांत हैं। ये सभी बिना पेंदी के लोग हैं। कहां लुढ़के पता नहीं। दोनों पार्टियां विश्वास के लायक नहीं राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने वोट डालने के बाद कहा - एक पार्टी ऐसी है की देश और जनता को धोखा देती है। सपा और कांग्रेस में गठबंधन हुआ था की इस बार आप को हमको समर्थन दे दीजिये अगली बार हम आप को देंगे। लेकिन इस बार एक ने दुसरे को धोखा दे दिया। ये पार्टियां विश्वास करने के लायक नहीं है। जानिए क्यों कांग्रेस सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से करेगा शिकायत, और क्या बोले महानगर अध्यक्ष ? इंडिया गठबंधन टूट गया महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने अहा - आज नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव था। लगतार 2024 और 2025 में हमारे कांग्रेस के पार्षदों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को कार्यकारिणी के चुनाव में समर्थन दिया। 2024 में दो और 2025 में एक सदस्य को निर्वचित करवाने में अहम भूमिका निभाई। 2025 में सपा पार्षद दल के नेता हारून अंसारी ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्ता कर लिखित आश्वासन दिया था। जिसमें 8 पार्षदों की साइन भी है। की सब बदल जाएगा लेकिन हम 8 और आप के 9 अगली बार कार्यकारिणी में आप के सदस्य को मत देंगे। गुलशन अली को बनाने का नाम भी दिया था और हमने भी उन्हें ही प्रत्याशी घोषित किया था। गठबंधन को उन्होंने तोड़ दिया। सपा ने घोपा पीठ में खंजर महानगर अध्यक्ष राघवेंर चौबे ने कहा - कार्यकारिणी के चुनाव में आज सपा ने पीठ में खंजर घोपा है। हमारे प्रत्याशी को इन लोगों ने सीधे चुनाव हारने का कृत्य किया और समाजवादी पार्टी का मुस्लिम विरोध चेहरा सामने आया। सपा पार्षद दल के नेता हारून अंसारी के घर में अपने पार्षद दल के नेता और प्रत्याशी गुलशन अली के साथ दो बार गया। बातचीत किया। संगठन के महसचिव से बात की और सब कुछ बताने के बाद भी, लिखित आश्वसन होने के बाद भी यह कार्य किया गया। मेयर बना रहे थे प्रत्याशी पर दबाव राघवेंद्र चौबे ने कहा - इस चुनाव में मेयर अशोक तिवारी की भी कलई खुली है कि वो लगातार हमारे प्रत्याशी पर दबाव बना रहे थे की हमने तीन साढ़े तीन साल से बहुत समन्वय से चलाया है। आज उनका समन्वय कहां गया है। यह लिखित आश्वासन मेयर साहब की उपस्थिति में मिला था। वो भाजपा के एक प्रत्याशी को कम कर देते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और कांग्रेस को मजबूत होते देखकर सभी ने यह कृत्य किया। हम इसका विरोध करेंगे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र के माध्यम से इससे अवगत कराएंगे। कांग्रेस पार्षद और प्रत्याशी गुलशन अली ने सपा के वादा खिलाफी के बारे में दी जानकारी... हमारे साथ धोखा किया गया कार्यकारिणी के चुनाव में 2024 में सपा के पार्षद दल के नेता अमरदेव जी ने हमसे कहा की हम और प्रमोद राय चुनाव में खड़े हो रहे हैं। आप लोग समर्थन दीजिये और हमने समर्थन दिया। आज हुए चुनाव के लिए अमर देव जी ने हमसे चुनाव लड़ने को कहा और वो मैदान में लेकर आये भी। मगर बीच में पार्षद दल नेता हारून अंसारी ने कहा की हम आप को नहीं हम अपने प्रत्याशी गोविंद सिंह पटेल पार्षद वार्डनंबर 49 पिसौर को लड़ाएंगे। लेकिन इन्होए एक लेटर दिया था हमें समर्थन का। लेकिन इन्होने हमें धोखा दिया। जबकि हमरे अध्यक्ष भी उनसे भी मिले थे। अमरदेव के नाम वापस लिए जाने पर उन्होंने कहा - अमरदेव ने भी साजिश की और अपना नाम अंतिम समय में वापस ले लिया। अगर सपा के दो प्रत्याशी लड़ते तो मेरी जीत सुनीश्चित थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और साजिश की गई मेरे साथ। हम चुनाव लड़के हारे हैं और आगे भी अब चुनाव लड़ेंगे किसी भी प्रकार का कोई समर्थन नहीं करेंगे। जानिए सपा पर्षद दल के नेता हारून अंसारी ने क्या कहा ? हारून अंसारी ने कांग्रेस की बात को नकारा हारून अंसारी नेता सपा पार्षद दल नगर निगम ने बताया - जो बातें हुई थी वो हुई थी की हमारे दो सदस्य कार्यकारिणी से बाहर होंगे। प्रमोद राय और अमरदेव। दो में से एक सदस्य आप के होंगे और एक सदस्य हमारा होगा। हमने कहा था की हमारी दूसरी वरीयता आप होंगे चुनाव में लेकिन ये सीधे-सीधे यह चाह रहे थे हम प्रत्याशी ही न उतारें सदन की कार्यकारिणी में। विश्वासघात की कोई बात नहीं है। हारे पास 17 वोट थे हमने समर्थन का प्रस्ताव दिया था लेकिन कांग्रेस ने इसे माना नहीं। बात हुई थी लेकिन एक कैंडिडेट हमारे और एक कांग्रेस के खड़े होने की बात हुई थी। लेकिन कांग्रेस ने हमारा समर्थन नहीं लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में जमकर हुई बरसात, डूब गई शहर की सड़कें:जाम में फंसे शहरवासी, कार-बाइक के इंजन में गया पानी, स्कूलों में रेनी डे
    Next Article
    प्रयागराज में देर रात झमाझम बारिश, नाले में धंसी कार:कई इलाकों में जलभराव और नाले ओवरफ्लो, आज भी बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment