Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में देर रात झमाझम बारिश, नाले में धंसी कार:कई इलाकों में जलभराव और नाले ओवरफ्लो, आज भी बारिश के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में चार दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को प्रयागराज में आखिरकार मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया। शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और गंगानगर, यमुनानगर समेत शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं शनिवार सुबह से बादल छाए हुए है साथ ही दिन में तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बारिश ने राहत के साथ कई समस्याएं भी खड़ी कर दीं। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई स्थानों पर नाले धंस गए। शांतिपुरम में नाला धंसने से एक कार उसमें जा फंसी, जबकि गोविंदपुर के कई इलाकों में नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। देखें तस्वीर… आईएमडी ने पहले ही प्रयागराज के लिए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जो देर रात तक जारी रही। बारिश से पहले शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन लगभग 70 प्रतिशत आर्द्रता के कारण लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस जैसी उमस महसूस हो रही थी। बारिश के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि उमस में भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम कार्यकारिणीं चुनाव में INDIA गठबंधन टूटा:राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले - ये न चुंडी वाले न चोटी वाले, दोनों बेपेंदी के लोटे
    Next Article
    लखनऊ के हेरिटेज जोन में सड़क पर बहता है सीवर:बारिश के बाद सड़कें बनीं नदी, कूड़ाघर से फैलती बदबू, खुला नाला मौत को दे रहा दावत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment