Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम में 28 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्त:फिरोजाबाद में बहाली न होने पर हड़ताल व भूख हड़ताल की चेतावनी

    20 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद नगर निगम के प्रकाश विभाग में कार्यरत 28 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं अचानक समाप्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को नगर निगम परिसर में धरना शुरू हो गया। इस धरने में वार्ड नंबर 6 की पार्षद ऊषा शंखवार भी कर्मचारियों के समर्थन में शामिल हुईं। नगर निगम कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका था। हालांकि, कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के कार्य से हटा दिया गया। प्रकाश विभाग में आउटसोर्स के रूप में कार्यरत चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से निगम में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन उन्हें अचानक सेवा समाप्ति की सूचना दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बहाली नहीं हुई तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। एक अन्य कर्मचारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह 15 वर्षों से लाइनमैन के रूप में नियमित कार्य कर रहे थे। उन्होंने 28 कर्मचारियों को एक साथ हटाए जाने को अन्यायपूर्ण बताया। दिनेश कटारा ने कहा कि वह 24 वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन पिछले एक माह से उन्हें ड्यूटी पर नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेवा समाप्ति के आदेश किसके निर्देश पर हुए, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।संघर्ष समिति ने अपने ज्ञापन में कहा है कि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को इस प्रकार हटाना श्रम कानूनों के सिद्धांतों के विपरीत है। इससे इन कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। समिति ने सभी 28 कर्मियों की तत्काल बहाली और भविष्य में स्पष्ट प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।सेवा समाप्त किए गए कर्मचारियों में महादेव, प्रेमशंकर, रोहित, विकास बाबू, इकबाल, छोटू, सोहिल, दिलीप, बंटी, सोनू शंखवार, तेजेंद्र, शिवम, शैलेंद्र, चंद्रप्रकाश, राकेश, मनीष, ज्ञानदीप, सोनू सागर, रतनदेव, साबर, कुलदीप, सुनील, प्रवेश पाठक, दिनेश कटारा, ऐजाज, प्रताप सिंह, शकील खां और शंकर शामिल हैं।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार कर निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वे क्रमिक हड़ताल और भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला का कहना है कि संबंधित कर्मचारी आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियुक्त थे और निगम के नियमित कर्मचारी नहीं थे। धरने की सूचना मिलने पर मामले की जानकारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोमवार से लापता लड़की का पेड़ से लटका मिला शव:रायबरेली में घास काटने निकली फिर नहीं लौटी घर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
    Next Article
    लखनऊ में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार:चोरी के दो डाले और 6 बाइक बरामद, चोरी के डाले पर लादकर ले जाता बाइकें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment