Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nagpur में IPO घोटाला: UP STF ने वांछित आरोपी अनुराग अरविंद श्रीवास्तव को दबोचा

    1 hour from now

    1

    0

    लखनऊ, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने करोड़ों रुपये के फर्जी आईपीओ निवेश घोटाले में वांछित आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान अनुराग अरविंद श्रीवास्तव के रूप में हुई है और वह लखनऊ साइबर क्राइम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित था।एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी को 31 जुलाई को नागपुर जिले के मानकापुर थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने बताया कि छापेमारी के दौरान उसके पास से एक लैपटॉप, आईफोन, टाटा नेक्सन कार, तीन कंपनियों की फर्जी मुहरें, 139 दस्तावेज, छह खाली चेकबुक, 3.17 करोड़ रुपये का बिना हस्ताक्षर वाला चेक, 2.50 करोड़ रुपये के दो अन्य बिना हस्ताक्षर वाले चेक, एक रद्द चेक और दो सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Muzaffarnagar में जमीन विवाद के चलते चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या
    Next Article
    UKMTO ने ओमान तट पर मालवाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल हमले की शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment