Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में डूबे किशोर का पता नहीं:दो दिन से तलाश अभियान जारी, पीएसी गोताखोर जुटे, दोस्तों के साथ नहाने गया था

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्र लवकुश दिवाकर भूड़ा नहर में नहाते समय डूब गया। घटना के बाद से उसकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रामकिशन दिवाकर का पुत्र लवकुश मंगलवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ लोहिया पुल के समीप भूड़ा नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने परिजनों को सूचित किया। परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार शाम को मिली। इसके बाद बुधवार शाम करीब 4 बजे से ही लवकुश की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। गुरुवार को थाना मक्खनपुर पुलिस ने एटा से पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई। पीएसी के गोताखोर अब स्टीमर के जरिए नहर के विभिन्न हिस्सों में गहन तलाशी ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद से परिजनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नहर किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान लगातार जारी है और नाबालिग का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में बीजेपी की 'महापाठशाला':लेट एंट्री पर बाहर हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष; तीन राज्यों के 210 पदाधिकारी पहुंचे
    Next Article
    नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, तेज बहाव के कारण आगे बह रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment