Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई व्यवस्था के विरोध में उतरे वकील, आंदोलन की चेतावनी:रात 8 बजे तक रजिस्ट्री, रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी का विरोध

    8 hours ago

    1

    0

    एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार की छुट्टी वाले दिन भी खोले जाने की तैयारी का वकीलों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से अव्यवस्था होगी। रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ वकीलों, दस्तावेज लेखकों और उनके स्टाफ को दिक्कत होगी। सदर तहसील बार एसोसिएशन ने इसका विरोध करते हुए महानिरीक्षक, निबंधन के नाम सहायक निबंधन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि यह आदेश अव्यवहारिक है। इस व्यवस्था के तहत कार्य करने में परेशानी होगी। इधर, सहायक निबंधन अधिकारी के यहां से महानिरीक्ष को रोस्टर बनाकर भेज दिया गया है। वहां से आदेश मिलने के बाद रात 8 बजे तक और रविवार को एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोले जाने की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। रोजगार खत्म करने का आरोप निबंधन कार्य करने वाले दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ता निबंधन कार्य करके सरकार को प्रतिवर्ष बढ़ते क्रम में राजस्व दिलाने का कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं लेकिन सरकार हमें बिचौलिया बताकर हमें विखंडित कर हमारा रोजगार खत्म करने का प्रयास कर रही है। जोकि गलत है। यह नियम का दिया हवाला भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सम्मानपूर्वक आजीविका का अधिकार सभी नागरिकों को है एवं वैधानिक अधिकारों एवं मौलिक अधिकारों का उल्लंघन पर अदालत जाने का अधिकार अनुच्छेद 32 के द्वारा प्राप्त है। वादकारी-पक्षकार एवं दस्तावेज लेखक व अधिवक्ता एवं स्टांप वेंडरों की सुरक्षा एवं लाइटिंग आदि की सुगमता के संबंध में प्रतिकूल प्रभाव होने की पूर्ण संभावना है। विभाग एवं राज्य सरकार का उद्देश्य जनहित कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभागों का कार्याकाल 10 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया जाना संविधान परिपेक्ष में निर्धारित किया गया है। पुरानी व्यवस्था ही लागू रखने की मांग आपके द्वारा आदेशित अव्यवहारिक आदेश का हम पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और अनुरोध करते हैं कि उक्त रोस्टर सिस्टम के आदेश को वापस लेते हुए सभी कार्यालय नियमानुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का आदेश करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो सभी अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:22 फरवरी को विशेष शिविर का आयोजन, नए नाम जोड़ने की अपील
    Next Article
    शिवरात्रि पर लापता युवक का शव मिला:रायबरेली की सई नदी में बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment