Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:22 फरवरी को विशेष शिविर का आयोजन, नए नाम जोड़ने की अपील

    6 hours ago

    1

    0

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मऊ जनपद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य एक त्रुटिरहित, शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, जो एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आधारशिला है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने जनपद के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से इस प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वे सभी युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या होने वाली है, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए पंजीकरण के लिए पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर 'ड्राफ्ट मतदाता सूची' का प्रकाशन किया जा चुका है। नागरिक अपने संबंधित बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। यदि मतदाता सूची में नाम, पता या फोटो में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार किया जा सकता है। साथ ही, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यंत सरल बनाया गया है। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर, मोबाइल ऐप 'Voter Helpline App' के माध्यम से या अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म जमा करके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक वोट की कीमत है। मऊ का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है। मैं जनपद के सभी युवाओं से आह्वान करता हूँ कि वे स्वयं को पंजीकृत करें और 'जागरूक मतदाता' होने का कर्तव्य निभाएं।" उन्होंने यह भी बताया कि 22 फरवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। ये हेल्प डेस्क मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि वे युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में अपना सहयोग प्रदान करें। 'नो मैपिंग' और 'तार्किक विसंगति' वाले मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर के आयुष प्रताप को JEE Main में 98.6% अंक:सरस्वती विद्या मंदिर के कई छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर किया
    Next Article
    नई व्यवस्था के विरोध में उतरे वकील, आंदोलन की चेतावनी:रात 8 बजे तक रजिस्ट्री, रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment