Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी नलकूप किसानों को मुफ्त बिजली का लाभ नहीं:प्रदेश में 5.10 लाख किसान पर 5,549 करोड़ रुपए बिजली बिल का बोझ

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मुफ्त विद्युत योजना के तहत निजी नलकूप किसानों को 140 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली देने का वादा किया था। पर दो साल बाद भी योजना का लाभ सभी किसानों तक नहीं पहुंची। प्रदेश में कुल 15.64 लाख निजी नलकूप कनेक्शन हैं। अभी तक इस योजना में 10.58 लाख किसानों का ही पंजीकरण है। 5.10 लाख किसान आज भी इस स्कीम से वंचित हैं। प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से निजी नलकूप (कृषि) उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली योजना के तहत 140 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह देने का निर्णय लिया था। योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च 2023 तक सभी बिजली बिलों का पूरा भुगतान और मीटर की स्थापना अनिवार्य थी। प्रदेश में 10.74 लाख किसानों को ही मिल रही मुफ्त बिजली बिजली विभाग के 31 जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल 10.74 लाख किसानों के कनेक्शन पर मीटर लगे हैं। फिर भी बड़ी संख्या में किसान योजना से बाहर हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। उत्तर प्रदेश जैसे कृषि प्रधान राज्य में लगभग 5 लाख किसानों का योजना से वंचित रहना चिंताजनक है। सरकार और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। योजना की शर्तों में करना होगा बदलाव परिषद अध्यक्ष ने आगे बताया कि जनवरी 2026 तक निजी नलकूप किसानों पर कुल 5,549 करोड़ रुपए का बिजली बकाया है। ऐसे में सरकार को योजना की शर्तों की इन तीन बिंदुओं पर व्यावहारिक समीक्षा करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त ने मंगेतर से संबंध बनाए...लिखकर पेड़ पर लटका:झांसी में शादी के 5 दिन पहले सुसाइड; दोस्त को लेकर मिलने जाता था
    Next Article
    लखनऊ में बोर्ड एग्जाम के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन शुरू:एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने पर दिया जोर, पहले दिन आई 130 कॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment