Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्त ने मंगेतर से संबंध बनाए...लिखकर पेड़ पर लटका:झांसी में शादी के 5 दिन पहले सुसाइड; दोस्त को लेकर मिलने जाता था

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी से महज 5 दिन पहले युवक ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली। पास में पत्थर पर लिखा था- दोस्त ने 10 दिन पहले मेरी मंगेतर के साथ संबंध बनाए। ये बात मुझे दूसरे दोस्त ने बताई है। रविवार रात को जब घरवाले सो गए, तो उसने कुंडी लगा दी। फिर गांव में ही अंजनी माता मंदिर के पास पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। सोमवार सुबह मां ने देखा तो वह कमरे में नहीं था। घर के बाहर की कुंडी बंद थी। परिजन तलाश में जुट गए। तभी पेड़ पर लटके होने की खबर मिली, तो परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना समथर थाना क्षेत्र के साकिन गांव की है। लड़के की शादी 1 साल पहले तय हुई थी। इसके बाद युवक दोस्त को लेकर मंगेतर से मिलने जाता था। इस बीच दोस्त और मंगेतर की जान पहचान हो गई। दोनों में अफेयर हो गया। शादी से पहले अफेयर की बात वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… पंकज कुशवाहा (2) समथर के साकिन गांव का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई चंद्रकांत कुशवाहा ने बताया- मेरा भाई पंकज घर में किराना की दुकान चलाता था। एक साल पहले उसकी शादी भांड़ेर की एक लड़की से तय हुई थी। ये रिश्ता गांव के ही एक व्यक्ति लेकर आए थे। रिश्ता पक्का हो गया था। हम लोग लड़की के घर जाकर गोद भराई की रस्म करके आए थे। अब 21 फरवरी को बारात जानी थी और शादी होनी थी। शादी के कार्ड बांटकर आया था चंद्रकांत ने बताया- रविवार को पंकज चिरगांव से अपनी शादी का कार्ड बांटकर आया था। शाम को घर पर आया और खाना खाकर सो गया। उसकी मां चंद्र देवी और छोटा भाई पवन ऊपर वाले कमरे में सोए थे। जबकि पिता बगिया में सोते हैं। सोमवार सुबह मां जगी तो कमरे में पंकज नहीं था। घर की कुंडी भी बाहर से बंद थी। मां की सूचना पर घरवाले आ गए और पंकज की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने घर से 500 मीटर दूर अंजनी माता मंदिर के पास पीपल के पेड पर पंकज को लटका देखा। सूचना पर परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। पूरा गांव आ गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पंकज के चचेरे भाई विजय सिंह कुशवाह ने बताया- मरने से पहले पंकज कुशवाहा ने एक पत्थर पर लिखा- आबिद खान ने “मोहिनी (बदला हुआ नाम) से 10 दिन पहले संबंध बनाए थे। दीपक पूरी खबर देता था।” मोहिनी वही लड़की है, जिससे पंकज की शादी हाेनी वाली थी। तीनों के नंबर भी लिखे हैं। जब नंबर चेक किए तो आबिद पंकज का दोस्त निकला। शादी तय होने के बाद पंकज अपनी होने वाली पत्नी से मिलने जाता था। वो दोस्त के नाते आबिद को भी साथ ले जाता था। इससे दोनों के बीच अफेयर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके पंकज के शव को नीचे उतारा। तलाशी में जेब से कुछ कागज भी मिले। इस पर क्या लिखा है, पुलिस ने ये कागजात घरवालों को नहीं दिखाए। पंकज कुशवाहा की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदार भी घर पर आ चुके थे। सोमवार को परिवार को शादी के भोज का सामान लेने झांसी आना था। मगर पंकज मंगेतर के अफेयर को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जान दे दी। दो भाइयों में पंकज बड़ा था। छोटा भाई पवन है। एक बहन वंदना की पहले ही शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि हम लोग सख्त कार्रवाई चाहते हैं। पिता खेती किसानी करते हैं। समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया- पंकज कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अभी परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच कर सीडीआर निकाली जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शिक्षा मित्र-अनुदेशकों की सैलरी बढ़ेगी, अखिलेश बोले- हथियार तैयार हैं; भाजपा नेता के घर के सामने प्रेमिका धरने पर बैठी
    Next Article
    निजी नलकूप किसानों को मुफ्त बिजली का लाभ नहीं:प्रदेश में 5.10 लाख किसान पर 5,549 करोड़ रुपए बिजली बिल का बोझ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment