Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निकिता सिंह ने खेलो इंडिया में जीता स्वर्ण:देवरिया की तीरंदाज ने नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

    7 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया वीमेंस नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 में देवरिया के संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में निकिता सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर देवरिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। संस्थान की तीरंदाज निकिता सिंह ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 314–315 का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। एलिमिनेशन राउंड में निकिता को पहले राउंड में बाय मिला। दूसरे राउंड में उन्होंने छत्तीसगढ़ की सत्यभामा को 6–0 से हराया। तीसरे राउंड में उत्तर प्रदेश की चेस्टा को 6–4 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में निकिता ने छत्तीसगढ़ की शमा को 6–0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में मानस्वी शिवप्रकाश डाके ने भी चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 319–311 का स्कोर किया। एलिमिनेशन राउंड में मानस्वी ने महाराष्ट्र की शोव्या को 7–1 और तेलंगाना की हसना को 6–2 से हराया। सेमीफाइनल में उन्हें हरियाणा की प्रांजल से 2–6 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांस्य पदक मुकाबले में भी वह हरियाणा की श्रेया से 0–6 से पराजित हो गईं। भावना सिंह ने रैंकिंग राउंड में 316 और 307 का स्कोर करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गुजरात की प्रीति और महाराष्ट्र की साक्षी को हराकर अच्छा प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच संजीवा सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश का नाम रोशन करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत फ्रांसिस स्कूल पर बच्चों को धमकाने का आरोप:अभिभावकों ने 21 सदस्यीय कमेटी बनाई, न्यायिक लड़ाई का किया ऐलान
    Next Article
    यूपी बोर्ड की पहली शिफ्ट में अंग्रेजी की परीक्षा सम्पन्न:दूसरी शिफ्ट में इंटर का मैथ्स का पेपर कहीं आसान तो कहीं थोड़ा मुश्किल, बायोलॉजी सबको लगी सरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment