Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

    2 hours ago

    1

    0

    राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी गणित और परिसीमन पर ध्यान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास शहरी विकास को लेकर कोई स्पष्ट रूपरेखा नहीं है। जूली ने दावा किया कि राज्य सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी से भाजपा में बेचैनी है और वह अपनी चुनावी संभावनाएं बेहतर करने के लिए परिसीमन पर निर्भर है।उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा चुनावी गणित और परिसीमन के नक्शे बनाने में माहिर है, लेकिन जब राज्य के विकास की रूपरेखा तैयार करने की बात आती है तो यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर भाजपा यह मानती है कि केवल परिसीमन के जरिए वह निकाय चुनाव जीत सकती है तो यह उसकी भूल होगी। जूली ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के पास शहरी विकास को लेकर कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए गए थे और कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद विकास कार्य जारी रहे।जूली ने आरोप लगाया, “मौजूदा सरकार के कार्यकाल में शहरी बुनियादी ढांचा बदहाल हो गया है।” उन्होंने जयपुर की सड़कों पर गड्ढों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब राज्य की राजधानी में सड़कों की यह स्थिति है तो छोटे शहरों और कस्बों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।’’ जूली ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में दवाओं और उपचार से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं जबकि सरकारी विद्यालय खराब बुनियादी ढांचे समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय
    Next Article
    नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment