Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

    3 hours ago

    1

    0

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बीच फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री रविवार को वापस लौट आए। इनमें ठाणे के निवासी भी शामिल हैं। इन तीर्थयात्रियों ने रुद्र टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से यात्रा की थी।चीन में प्रवेश करने के कुछ समय बाद ही वे तिमुरे सीमा क्षेत्र में फंस गए थे। एक तीर्थयात्री ने बताया कि बाढ़ में वह होटल बह गया, जहां वे ठहरे थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में होटल के कुछ कर्मचारियों की मौत हो गई।कल्याण के निवासी प्रकाश शांताराम माने ने मुंबई पहुंचने के बाद गहरी राहत महसूस की। उन्होंने कहा, “जब हमें पता चला कि जिस होटल में हमने कुछ देर पहले नाश्ता किया था, वह बह गया है, तो हम स्तब्ध रह गए।” उन्होंने बताया कि चीनी अधिकारियों के निर्देशों के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसके कारण दुनिया भर से आए तीर्थयात्री सागा में फंस गए। उन्होंने कहा कि कुछ तीर्थयात्रियों ने कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के करीबी सहयोगी अभिजीत दारेकर से संपर्क स्थापित किया।यहां एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार का आपातकालीन नियंत्रण कक्ष और ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय लगातार इस समूह की स्थिति पर नजर रखे हुए था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली
    Next Article
    आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भविष्य पर नहीं लिया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment