Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले में मिला अज्ञात युवक का शव:फिरोजाबाद में सती आश्रम के पास हुई घटना, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार को रेपुरा रोड स्थित सती आश्रम के पास एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और शव को नाले से बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव काफी समय से नाले में पड़ा था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उन्हें रेपुरा रोड स्थित सती आश्रम के पास नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे कब्जे में लिया। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले की जांच दुर्घटना, आत्महत्या और हत्या तीनों कोणों से कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोड़ा-कुत्ता-बिल्ली सब खा जाते हैं, 12 देवता नहीं खाते:तहसील परिसर में अवशेष मिलने पर राघवेंद्र ने कहा- यह सोची-समझी साजिश
    Next Article
    100 फीट ऊंचे टावर से गिरते युवक का VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment