Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोड़ा-कुत्ता-बिल्ली सब खा जाते हैं, 12 देवता नहीं खाते:तहसील परिसर में अवशेष मिलने पर राघवेंद्र ने कहा- यह सोची-समझी साजिश

    5 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील परिसर में मंगलवार को घोड़े के संदिग्ध अवशेष मिलने से स्थानीय राजनीति गरमा गई है। लेखपाल आवास और कैंटीन के पास मिले अवशेषों के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल मौके को घेरकर अवशेष कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी है। घटना ऐसे समय सामने आई है जब क्षेत्रीय राजनीति पहले से ही विवादित बयानों को लेकर चर्चा में है। कुछ दिन पूर्व एक सार्वजनिक सभा में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को “लंगड़ा घोड़ा” कहे जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। साथ ही, उसी भाषण में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए और शौकत अली सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार रविकुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने घटना को “सोची-समझी साजिश” करार देते हुए कहा कि संवेदनशील प्रशासनिक स्थल को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मौके पर कहा, "कुछ लोग घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली सब खा जाते हैं, केवल 12 देवता को नहीं खाते, जो सबसे पवित्र होता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच तथ्यों के आधार पर की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अवशेष किस पशु के हैं और घटना के पीछे क्या कारण हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संपत्ति विवरण न देने पर 42 डॉक्टरों का वेतन रुका:रायबरेली में सीएमओ नवीन चंद्र ने जनवरी माह का वेतन रोका
    Next Article
    नाले में मिला अज्ञात युवक का शव:फिरोजाबाद में सती आश्रम के पास हुई घटना, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment