Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले में शव मिलने के बाद 19 पर केस दर्ज:गोरखपुर में बेटे के लड़की लेकर फरार होने के बाद मिली थी बॉडी, पत्नी ने दी तहरीर

    5 hours ago

    1

    0

    गुलरिहा पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद होने के मामले में 19 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के बेटे के एक लड़की के साथ फरार होने के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक के नारायणपुर टोला निवासी सिंधु, पत्नी स्व. राजाराम, ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की रात से उनका छोटा बेटा सचिन गायब है। उसी रात पड़ोसी की बेटी भी लापता हो गई थी। इसके बाद लड़की के घरवालों और रिश्तेदारों ने उनके घर आकर पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया। डर के मारे परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर इधर-उधर छिप गए और सचिन की तलाश करने लगे। वॉक पर निकले लोगों ने देखा था शव सिंधु देवी के अनुसार, 12 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे उनके पति ने बहू को फोन कर सचिन के बारे में पूछा था, लेकिन बहू ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। परिवार के सदस्य सचिन को खोज ही रहे थे कि 13 फरवरी की सुबह 7-8 बजे टहलने वालों ने चोरहिया नाले में एक शव पड़ा देखा। यह खबर धीरे-धीरे परिवार तक पहुंची, लेकिन जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचते, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी। एफआईआर में इनका नाम शामिल मृतक की पत्नी सिंधु देवी ने अपनी तहरीर में सूचिता, परशुराम व उनकी पत्नी पाना, सुनील व शैलेंद्र, परशुराम की तीन बहुएं, बेटी रीता और दामाद भगवती (निवासी दुर्गापुर), परशुराम की बहन गुड्डी व भांजे शंकर और एक अज्ञात व्यक्ति, परशुराम की छोटी बहन झिनकी और सुभावती, सुभावती का लड़का उमेश (निवासी मारवाड़ी कोठी), रवि (निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद), अद्या और उनकी पत्नी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सिंधु देवी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 103 (1) और 3 (5) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सरकारी जमीन से 20 साल पुराना अतिक्रमण हटा:घुमक्कड़ समाज को रायपुर में मिलेगी नई जगह, 128 परिवारों को मिलेगा आवास
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-ओमान का पांचवां विकेट गिरा:आमिर कलीम अर्धशतक लगाकर आउट, आयरलैंड ने 236 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment