Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाला और FOB निर्माण में स्टील गुणवत्ता पर सवाल:नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, जांच के लिए सैंपल भेजकर मांगा जवाब

    14 hours ago

    1

    0

    नोएडा प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे फुटओवर ब्रिज व सेक्टर-50-51 के बीच निर्माणाधीन आरसीसी नाले के निरीक्षण के दौरान इस्तेमाल हो रही स्टील की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने नमूने लेकर आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रुड़की या श्रीराम इंस्टीट्यूट जैसी तकनीकी संस्थाओं से जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया गया है। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एसपी सिंह ने पाया कि निर्माण कार्यों में यूरोथर्म (राठी स्टील) और सेल (SAIL) की स्टील का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद तकनीकी ऑडिट सेल को मौके से स्टील के नमूने लेकर स्वतंत्र जांच कराने के निर्देश दिए गए। अब उठ रहे बड़े सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि स्टील की गुणवत्ता पर संदेह था तो निर्माण कार्य शुरू होने से पहले या सामग्री साइट पर पहुंचते ही उसकी जांच क्यों नहीं कराई गई। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं में पहले निर्माण और बाद में गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया प्राधिकरण की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रबंधक से मांगा जवाब प्राधिकरण ने साफ किया है कि यदि जांच में स्टील मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही संबंधित प्रबंधक से तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। प्राधिकरण ने वर्क सर्किल-1 से 5 तक के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीमेंट, स्टील, बिटुमिन जैसी निर्माण सामग्री का उपयोग मानकों के अनुरूप ही हो और भविष्य में स्वतंत्र तकनीकी संस्थाओं से गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही भुगतान किया जाए। तीन महीने पहले शुरू किया काम प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य करीब 3 महीने पहले शुरू किया गया था। जिसका महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया। रिपोर्ट आने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पैकिंग फैक्ट्री में लगी आग:10 लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी में बुंदेली सेना का सफाई अभियान:पार्थिव विसर्जन घाट किया साफ, श्रद्धालुओं से नदी स्वच्छ रखने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment