Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाज के बाद दो गुटों में मारपीट, 3 लोग घायल:एटा में चले लाठी-डंडे, मस्जिद के अंदर हुई थी कहासुनी

    3 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज शहर स्थित मोहल्ला काजी में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और पथराव का भी आरोप है। घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मस्जिद से निकलकर एक-दूसरे पर हमला बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर किसी छोटी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। नमाज के बाद जब लोग बाहर निकले तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव किए जाने का आरोप लगाया गया है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। दो सगे भाइयों समेत तीन घायल घटना में घायल रिहान ने बताया कि मस्जिद के अंदर उनके बड़े भाई से विवाद हुआ था। नमाज के बाद दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया और पथराव भी किया। वहीं, घायल शाहनवाज ने बताया कि वे नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल रिहान और शाहनवाज अलीगंज कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। भारी पुलिस बल तैनात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उपद्रवियों को खदेड़ा गया और क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने 2 दोषियों को आजीवन कारावास सुनाया:2014 में युवक की हत्या के मामले में फैसला आया
    Next Article
    Krishna Shroff: अफगानी MMA फाइटर के प्यार में जैकी श्रॉफ की बेटी! सालों से लिव-इन में रह रहीं, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment