Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाज पढ़कर लौट रहे युवक का गला रेता:अलीगढ़ में पुराने विवाद में बिजली मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के निषाद बाग इलाके में शनिवार देर शाम बिजली मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मुसाहिद (18) मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी शहबाज ने पुरानी रंजिश में उस पर हमला कर दिया। चाकू से गलू पर वार होने पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। दोस्त मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे ​घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुसाहिद के साथी अमन और अनस उसे आनन-फानन जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुसाहिद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच–पड़ताल शुरू की। लंबे समय से चला आ रहा है विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि चार खंभा निषाद बाग निवासी मुसाहिद और उसके पड़ोसी शहबाज के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। शनिवार शाम जब मुसाहिद नमाज पढ़कर वापस आ रहा था, तभी शहबाज और उसके साथियों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शहबाज ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और मुसाहिद के गले पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि देर शाम जेएन मेडिकल कॉलेज से चाकू से घायल व्यक्ति के इलाज की सूचना मिली थी। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मुसाहिद के परिचित शहबाज और भूरा से विवाद चल रहा था। शहबाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में दो सड़क हादसे, दो युवक घायल:कार डिवाइडर से टकराई, बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर
    Next Article
    वाराणसी में बेटे ने मां का सिर कूचकर मार डाला:पहले लोहे की रॉड मारी फिर ईंट से सिर कूंचा, शराब नहीं दिलाने पर बना हत्यारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment