Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैमिषारण्य में घटिया ईंट देखकर भड़के प्रभारी मंत्री:बजाकर जांची गुणवत्ता तो टूट गईं ईंटें, अधिकारियों को फटकार

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने निर्माणाधीन वैदिक थीम वाले तोरण द्वार का निरीक्षण किया। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे हुए इस निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाई गई, जिस पर मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ईंटें टूटने पर जताई नाराजगी उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं सीतापुर के प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडेय गुरुवार शाम विभिन्न विकास और पर्यटन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। नैमिषारण्य में लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर बन रहे तोरण द्वार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। ईंटों की जांच के दौरान कई ईंटें टूट गईं। इस पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों के विपरीत सामग्री का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार मंत्री ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्किंग और टूरिस्ट सेंटर का भी निरीक्षण तोरण द्वार के निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री ने पार्किंग और टूरिस्ट सुविधा केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीण स्टेडियम का किया भौतिक सत्यापन इसके बाद मंत्री विकासखंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत अनोगी पहुंचे। यहां उन्होंने युवा कल्याण विभाग की ओर से निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जनता के धन से होने वाले कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी अनियमितता या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 1 साल में एकत्रित किए गए 703 नमूने:मानक के विपरीत पाए गए 62 प्रतिशत नमूने, 61 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया जुर्माना
    Next Article
    तिरंगा यात्रा में सुधांशु त्रिवेदी का विपक्ष पर हमला:ग्रेटर नोएडा में बोले- जंतर-मंतर पर छात्रों के झंडाबरदार झारखंड पर नहीं बोल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment