Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिरंगा यात्रा में सुधांशु त्रिवेदी का विपक्ष पर हमला:ग्रेटर नोएडा में बोले- जंतर-मंतर पर छात्रों के झंडाबरदार झारखंड पर नहीं बोल रहे

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में गुरुवार शाम भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रा के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मामलों पर चुप हैं, जबकि राहुल गांधी झारखंड के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी पर तंज- न झारखंड के छात्रों की आवाज सुनाई देती है, न पंजाब की सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “जंतर-मंतर पर छात्रों के झंडाबरदार रहे लोग अब किसके फरमाबरदार बन गए हैं?” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न झारखंड के छात्रों की आवाज सुनाई देती है और न पंजाब से कोई आवाज आती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में घूम रहे हैं, लेकिन उनके पास झारखंड जाने का समय नहीं है। बोले- गृहमंत्री बोलने आते हैं तो राहुल गांधी भाग जाते हैं भाजपा प्रवक्ता ने मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब गृहमंत्री संसद में बोलने आते हैं तो राहुल गांधी वहां से चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर बार ऐसा ही होता है। जब भी गृहमंत्री या प्रधानमंत्री बोलने के लिए आते हैं, विपक्षी नेता वहां से चले जाते हैं। 2 किमी पैदल चली तिरंगा यात्रा भाजपा की तिरंगा यात्रा आईआईएमटी कॉलेज से शुरू हुई। करीब 2 किलोमीटर पैदल चलने के बाद यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैमिषारण्य में घटिया ईंट देखकर भड़के प्रभारी मंत्री:बजाकर जांची गुणवत्ता तो टूट गईं ईंटें, अधिकारियों को फटकार
    Next Article
    220 मीटर तिरंगे के साथ निकली विशाल यात्रा:हजारों लोग हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment