Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाना की हत्या में नातिन का प्रेमी जेल में रहेगा:झांसी में कोर्ट ने जमानत नहीं दी, दोनों ने हत्या कर लाश कुएं में फेंकी थी

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में 76 साल के नाना की हत्या के मामले में 16 साल की नातिन का प्रेमी अभी जेल में ही रहेगा। जिला सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने आरोपी विशाल कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी विशाल 16 सितंबर से जेल में बंद है। दोनों ने हत्या कर शव को घर के पीछे कुएं में फेंक दिया था। तलाश के दौरान घरवालों को उनका शव कुएं में पड़ा मिला था। हादसा मानकर घरवालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मगर 15 सितंबर को सफाई के दौरान नातिन के खून से सने कपड़े मिले थे। शक होने पर कढ़ाई की पूछताछ की गई, तब नातिन ने सबकुछ बता दिया था। पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया था। मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के छिरौना गांव का है। नाना ने ही बचपन से पाला था रामदीन कुशवाहा चिरगांव के छिरौना गांव के रहने वाले थे। वह खेती-किसानी और मजदूरी करते थे। उनके काम में पत्नी उर्मिला भी हाथ बंटाती थी। उनकी 6 बेटियां केशकली, शिवकुमारी, अनीता, संगीता, रानी और साधना हैं। सभी की शादी हो चुकी है। नाती अभिषेक कुशवाहा ने बताया था- मेरी मौसी अनीता की 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी 2 बेटी और एक बेटा हैं। तब नाना दोनों नातिनों को अपने घर ले आए थे। 3 साल पहले बड़ी नातिन अपनी चचेरी बहन के घर चली गई। जबकि, 16 साल की नातिन नाना-नानी के साथ रह रही है। वह 10वीं में पढ़ती है। नाना ने घर के अंदर नातिन को प्रेमी के साथ पकड़ा 12 सितंबर को मेरी दादी उर्मिला मजदूरी पर गई थी। घर पर दादा और उनकी नातिन थी। दोपहर में दादा घर के बाहर चले गए। तभी पड़ोसी विशाल कुशवाहा (20) घर में आ गया। वह लड़की के साथ कमरे में था। तभी दादा घर पहुंच गए और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद नातिन और विशाल ने उनका गला दबाया। फिर सिर में चकला से ताबड़तोड़ वार कर मेरे दादा का मर्डर कर दिया। इसके बाद लाश को घर के पीछे बने कुएं में फेंक दिया। शाम लगभग 6 बजे दादी घर लौटीं। तब दादा नहीं थे। रात को भी वह नहीं आए, तो हमने तलाश शुरू की। लेकिन, कुछ सुराग नहीं लगा। हादसा मानकर हम लोगों ने अंतिम संस्कार किया मोहित ने बताया था- 13 सितंबर की सुबह दादा को खोजते हुए हम लोग कुएं के पास पहुंचे। उसके अंदर देखा, तो दादा का शव पड़ा था। इसके बाद गांववाले और प्रधान आ गए। कुएं से शव को बाहर निकाला गया। दादा के माथे पर चोट थी। हम लोगों का लगा कि दादा रामदीन शराब पीते थे। शायद नशे में पैर फिसलने से कुएं में गिर गए होंगे। गिरने से ही उनको चोट लगी होगी। हादसा मानकर हम लोगों ने दादा का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को घर में शुद्धता की रस्म थी। महिलाएं घर की साफ-सफाई कर रही थीं। तब कमरे के अंदर नातिन के खून से सने कपड़े मिले। हम लोगों को शक हुआ, तो नातिन से पूछताछ की। इस पर उसने दादा की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने नातिन और उसके प्रेमी को पकड़ा इसके बाद घरवाले चिरगांव थाने गए और शिकायत की। पुलिस ने विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बुधवार को पुलिस ने नातिन को भी पकड़ लिया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में डॉक्टरों ने 600 ग्राम की बच्ची को बचाया:54 दिन निगरानी के बाद हालत सुधरी, वजन 1 किलो होने पर मां के साथ घर भेजा
    Next Article
    गाजीपुर पीजी कॉलेज में छात्रों का धरना:तीसरे दिन भी सड़क किनारे बैठे रहे, लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन खत्म नहीं करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment