Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर पीजी कॉलेज में छात्रों का धरना:तीसरे दिन भी सड़क किनारे बैठे रहे, लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन खत्म नहीं करने की चेतावनी

    5 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में पीजी कॉलेज प्रशासन की कथित उदासीनता के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और छात्रों का धरना गुरुवार सुबह 9 बजे तक जारी रहा। छात्र कॉलेज परिसर के बाहर प्राचार्य कार्यालय के सामने सड़क किनारे दिन-रात धरने पर बैठे हैं। लगातार तीसरे दिन जारी आंदोलन में छात्रों ने स्पष्ट किया कि नौ सूत्रीय मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। एबीवीपी सदस्य और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव राय ने बताया कि 21 सितंबर 2026 को महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्राचार्य को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था। एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर छात्रों ने धरना शुरू किया। साइकिल स्टैंड के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली पर सवाल गौरव राय ने बताया कि प्रवेश के समय साइकिल स्टैंड के नाम पर 60 रुपए शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद छात्रों से अतिरिक्त 30 रुपए मांगे जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह राशि साइकिल स्टैंड कर्मचारी को देने के लिए ली जाती है। छात्रों ने सवाल उठाया कि जब प्रवेश के समय शुल्क लिया जा चुका है, तो अतिरिक्त राशि किस आधार पर वसूली जा रही है। इसके अलावा डेवलपमेंट के नाम पर भी 120 रुपए शुल्क लिया जाता है। दो साल से भूगोल का शैक्षणिक भ्रमण नहीं छात्रों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से भूगोल विषय का शैक्षणिक भ्रमण नहीं कराया गया है। कॉलेज परिसर में लगी आरओ मशीन भी बीच में खराब थी, जिसे दो-तीन दिन पहले चालू किया गया। छात्रों का दावा है कि पानी की जांच में टीडीएस करीब 300 मिला। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की मांग की। शौचालयों की बदहाली, शिक्षकों की उपस्थिति पर नाराजगी प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज में शौचालयों की बदहाल स्थिति का आरोप लगाया। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए पर्याप्त और साफ शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने प्राचार्य की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके आने का समय निश्चित नहीं है। वोकेशनल शुल्क के बाद भी बाहर से कॉपी खरीदने का आरोप छात्रों ने बताया कि वोकेशनल पाठ्यक्रम के नाम पर 500 रुपए शुल्क लिया जाता है, लेकिन मिड टर्म परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को बाहर से कॉपी खरीदने के लिए कहा जा रहा है। गौरव राय के मुताबिक, कार्यालय में पूछने पर 20 हजार कॉपियां छपवाने की जानकारी दी गई। ऐसे में छात्रों ने सवाल उठाया कि कॉपियां उपलब्ध होने के बावजूद बाहर से खरीदने का नोटिफिकेशन क्यों जारी किया जा रहा है। प्रयोगशाला, किताबें और कैंटीन की भी मांग छात्रों की अन्य मांगों में प्रयोगशाला में जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नई किताबें देने और कॉलेज में छात्र कैंटीन शुरू कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था, शिक्षकों-कर्मचारियों और प्राचार्य की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आरओ मशीन की समय-समय पर जांच कराने की मांग की गई है। लिखित आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी छात्रों का आरोप है कि अब तक कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक वार्ता नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में मनीष, आनंद, रोशन, रितेश, शुभम, चंद्रशेखर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाना की हत्या में नातिन का प्रेमी जेल में रहेगा:झांसी में कोर्ट ने जमानत नहीं दी, दोनों ने हत्या कर लाश कुएं में फेंकी थी
    Next Article
    श्रावस्ती में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर रही:भिनगा-बहराइच रोड पर धीमी रफ्तार से निकले वाहन, सड़कों पर सन्नाटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment