Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नन्ही मानवी की पुकार पर डीएम पहुंचे बच्ची के घर:अफसरों को दिए रोड सही करने के निर्देश, बच्ची ने जिलाधिकारी से की थी अपील

    17 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर के सलेमपुर ग्राम पंचायत की कक्षा एक की छात्रा मानवी सिंह की अपील पर जिलाधिकारी (डीएम) अंजनी कुमार सिंह ने संज्ञान लिया। मानवी ने सोशल मीडिया पर अपने घर के रास्ते की खराब सड़क को लेकर गुहार लगाई थी। डीएम ने मौके पर पहुंचकर सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। डीएम अंजनी कुमार सिंह सलेमपुर गांव पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के खड़ंजे वाली सड़क पर पैदल चलते हुए मानवी के घर तक गए। उन्होंने रास्ते की स्थिति का निरीक्षण किया और बच्ची व उसके पिता से बातचीत कर समस्या को समझा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बारिश के कारण खड़ंजा मार्ग ऊंचा-नीचा हो गया है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मौके पर डीएम ने क्षेत्र में अनियोजित प्लॉटिंग पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति और लेआउट के की गई प्लॉटिंग भविष्य में बुनियादी सुविधाओं की कमी का कारण बनती है। ऐसे मामलों को नियमानुसार देखा जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि प्लॉट या जमीन खरीदते समय सड़क, नाली, बिजली और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर-आयुक्त को नालियां भरी और ग्रीनबेल्ट पर मिला अतिक्रमण:जोनल स्वच्छता अधिकारी को नोटिस जारी, मौके पर हटाया अतिक्रमण
    Next Article
    बलिया में लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन:कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लेखपाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment