Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल कैसिनो में 10 लाख हारा पति, पत्नी को पीटा:गोरखपुर में बोला- 5 लाख रुपए और कार मायके से लाओ, नहीं लाई तो जान से मार दूंगा

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने के बाद घर लौटे पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि पति जुए में करीब 10 लाख रुपए हार चुका है और अब मायके से 5 लाख रुपए और कार लाने का दबाव बना रहा है। महिला के मुताबिक, मांग पूरी न करने पर पति आए दिन मारपीट करता है। 7 सितंबर की रात भी वह नेपाल से जुआ खेलकर नशे में घर आया और 5 लाख रुपए लाने को कहा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर तिवारीपुर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का कहना है कि उसकी दो छोटी बेटियां हैं और अब उसे उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है। 2021 में धूमधाम से हुई थी शादी रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली प्रीति निषाद की शादी तिवारीपुर क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले अरुण कुमार निषाद से 25 मई 2021 को हुई थी। प्रीति ने बताया कि पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में 4 लाख रुपये नकद, डबल बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज, कूलर, सोने की चार अंगूठी, दो सोने की चेन और घर-गृहस्थी का पूरा सामान उपहार स्वरूप दिया था। शादी के एक हफ्ते बाद ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। सास पार्वती देवी और पति अरुण ने ताना देना शुरू कर दिया कि अपने पिता से चार पहिया गाड़ी मांग कर लाओ। कहा कि अपनी जमीन बेचकर गाड़ी और 5 लाख रुपये नकद लेकर आओ, तभी तुम्हें इस घर में रहने देंगे। जब पीड़िता ने रोते हुए कहा कि मेरे पिता के पास अब देने के लिए रुपये नहीं हैं, तो पति बुरी तरह मारने-पीटने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अक्सर कहता है कि मैं नेपाल के कैसिनो में काफी रुपये जुए में हार गया हूं और मुझ पर लगभग 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया है। पीड़िता और उसके पति की दो छोटी बच्चियां हैं। बड़ी बेटी 4 साल की आर्या और छोटी 2 साल की नव्या है। इसके बावजूद पति की प्रताड़ना कम नहीं हुई। पीड़िता के मुताबिक वह जुए के साथ-साथ शराब का भी आदी है। इसको लेकर ससुराल और मायके पक्ष में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही। 7 सितंबर की रात की घटना प्रीति ने बताया कि 7 सितंबर 2026 की रात करीब 11:20 बजे उसका पति नेपाल कैसिनो से जुआ खेलकर नशे में धुत होकर घर आया। आते ही उसने 5 लाख रुपये अपने मायके से मंगवाने की मांग की। मना करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर सास पार्वती देवी, जेठानी सुधा देवी और देवर अनूप भी वहां आ गए। आरोप है कि तीनों ने कहा कि आज इस चुड़ैल को जान से मारकर फेंक दो और हम तुम्हारी दूसरी शादी करा देंगे। इस मारपीट में पीड़िता को काफी गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना के बाद पीड़िता ने 10 सितंबर को तिवारीपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर 20 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस की विवेचना शुरू कर दी गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज की वरुणा-नदी में मूर्ति-विसर्जन के दौरान डूबा युवक; VIDEO:गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, डूबते युवक का वीडियो आया सामने; खोजने में जुटी टीम
    Next Article
    जेनरेटर में उतरे करंट ने श्रमिक की जान ली:पानी डालते ही मंशाराम को लगा करंट, फैक्ट्री मालिक ने मदद का भरोसा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment