Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल ने T20 में दूसरी बार बनाया 300+ स्कोर:चीन को 221 रनों से हराया; कुशल ने ओवर में 6 छक्के लगाए

    5 hours ago

    2

    0

    नेपाल ने टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम ने रविवार को एशियन गेम्स के क्वालिफायर में चीन के खिलाफ यह कारनामा किया है। इस मुकाबले में नेपाल को 221 रन की जीत मिली। सिंगापुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चीन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट पर 313 रन बनाए। जवाब में चीन 92 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से ओपनर कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रोचक फैक्ट टी-20 इंटरनेशनल में 5वीं बार लगातार 6 छक्के लगे भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी किया। उन्होंने 9वें ओवर में जोयू चेन की गेंद पर 6 छक्के लगाए। हालांकि, बीच में एक वाइड गेंद भी शामिल रही। उनके ओवर से कुल 37 रन आए। ओपनर कुशल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की कुशल ने 43 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल का संयुक्त रूप से 5वां सबसे तेज शतक है। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। कुशल ने पारी में 16 छक्के लगाए, वैभव-अभिषेक से ज्यादा कुशल भुर्तेल ने इस पारी में 16 छक्के लगाए और एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा। वैभव ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रन की पारी में 15 छक्के लगाए थे। भुर्तेल ने अभिषेक शर्मा के टी-20 इंटरनेशनल में 37 गेंदों पर शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। चीन के 4 बैटर्स जीरो पर आउट 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीनी टीम 19.2 ओवरों में 92 रन पर सिमट गई। चीन की तरफ से सिर्फ शेनझियान झेंग ने संघर्ष किया और 15 गेंदों में 31 रन बनाए। इसके अलावा चीन के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। ----------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात IPL टीम की बस में शॉर्ट सर्किट:धुआं उठने के बाद प्लेयर्स और स्टाफ को बाहर निकाला गया, सभी सुरक्षित
    Next Article
    भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप:टीवी पर 'युनाइट8 स्पोर्ट्स' और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी; 11 जून से टूर्नामेंट शुरू होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment